Tamil Nadu Politics: भाजपा से अन्नामलाई देंगे इस्तीफा! तमिलनाडु में रहे पार्टी का प्रमुख चेहरा

Tamil Nadu Politics: तमिलनाडु भाजपा के प्रमुख चेहरे के अन्नामलाई के इस्तीफे की खबरों से राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हैं, पार्टी नेतृत्व ने फैसला टालने की अपील की।

Newstrack Network
Published on: 4 Jun 2026 6:14 PM IST (Updated on: 4 Jun 2026 6:39 PM IST)
Lets resign from BJP! Prominent face of the party in Tamil Nadu
X

भाजपा से के अन्नामलाई देंगे इस्तीफा! तमिलनाडु में रहे पार्टी का प्रमुख चेहरा (Photo- Social Media)

Tamil Nadu Politics: तमिलनाडु में भगवा लहराने की उम्मीदों पर भारतीय जनता पार्टी को बडा़ झटका लगने वाला है। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, तमिलनाडु में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई कल यानी शुक्रवार को भाजपा से अपना त्यागपत्र दे देंगे।

अपने इस्तीफे को लेकर के अन्नामलाई ने मंगलवार को पार्टी के बडे़ नेताओं को अपनी मंशा जाहिर कर दी थी। खबरों के अनुसार, मंगलवार को अन्नामलाई की दिल्ली राष्ट्रीय नेताओं के साथ ही हुई हाई लेवल मीटिंग हुई। इसमें गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और पार्टी के महासचिव बीएल संतोष मौजूद रहे।

सूत्रों के अनुसार, के अन्नामलाई ने पार्टी के सीनियर नेताओं को इस मीटिंग में बता दिया था कि वह पार्टी को छोड़ना चाहते हैं। हालाकिं सूत्रों से यह भी पता चला है कि पार्टी नेताओं ने अन्नमलाई से अपने फैसले को तब तक टालने के लिए कहा है जब तक कि पार्टी इस संबंध में विचार न कर ले।

अन्नामलाई का फैसला

अन्नामलाई के इस फैसले से दक्षिणी राज्य तमिलनाडु में भगवा पार्टी के भविष्य को लेकर लोग कयासबाजी कर रहे हैं। आपको बता दें की सीनियर नेताओं के साथ हुई बैठक में के अन्नामलाई ने तमिलनाडु में पार्टी की मौजूदा हालत के बारे में बताया और पार्टी से खुद को अलग करने का कारण भी बताया। हालांकि अन्नामलाई ने अभी तक भाजपा से अपना इस्तीफा नहीं दिया, लेकिन मौखिक रूप से इस संबंध में पार्टी को बता दिया है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि वह शुक्रवार को इस्तीफा दे देंगे।

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ वर्षों में पूर्व आईपीएस अधिकारी से राजनेता बने अन्नामलाई ने जिस तरह से राज्य में भाजपा की उपस्थिति दर्ज कराई है उससे उनके करियर में एक नाटकीय बदलाव देखने को मिला है। सूत्रों के अनुसार, अन्नामलाई को भाजपा की ओर से दिए गई कई विकल्प और ऑफर स्वीकार नहीं किए क्योंकि शायद वह खुद का कोई संगठन लॉन्च करने वाले हैं। अन्नामलाई को जानने वाले लोगों का कहना है कि वह कोई राष्ट्रवादी राजनीतिक दल बना सकते हैं जो द्रविड़ियन मॉडल का विरोध कर सके तो दशकों से तमिलनाडु की राजनीति में जमा है।

अन्नामलाई की मेहनत ने बढा़या था बीजेपी का वोट शेयर

उल्लेखनीय है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का वोट शेयर महज 3.6 फीसदी था इसके बाद अन्नामलाई 2021 से 2025 तक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे और परिणाम स्वरूप 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी का वोट शेयर करीब तीन गुना बढ़कर 11.2 फीसदी पहुंच गया। जो अब तक तमिलनाडु में पार्टी का सबसे अच्छा परफाॅर्मेंस था।

Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story