कलराज मिश्र पर टूटा दुखों का पहाड़! पत्नी सत्यवती ने दुनिया को कहा अलविदा, CM योगी समेत दिग्गजों ने जताया शोक

Kalraj Mishra Wife Death: भाजपा के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की पत्नी सत्यवती मिश्र का 79 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। नोएडा के मेट्रो अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। सीएम योगी आदित्यनाथ, ब्रजेश पाठक और दिनेश शर्मा समेत कई नेताओं ने शोक जताया।

Harsh Srivastava
Published on: 13 Sept 2026 11:37 AM IST (Updated on: 13 Sept 2026 11:37 AM IST)
कलराज मिश्र पर टूटा दुखों का पहाड़! पत्नी सत्यवती ने दुनिया को कहा अलविदा, CM योगी समेत दिग्गजों ने जताया शोक
X

Kalraj Mishra Wife Death: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी धर्मपत्नी सत्यवती मिश्र (79 वर्ष) का देर रात निधन हो गया। उन्होंने नोएडा के प्रसिद्ध मेट्रो अस्पताल में अंतिम सांस ली। सत्यवती मिश्र पिछले करीब एक सप्ताह से फेफड़ों (लंग्स) में गंभीर संक्रमण से जूझ रही थीं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर फैलते ही राजनीतिक गलियारों और भाजपा समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई।

नोएडा सेक्टर 94 में दोपहर को होगा अंतिम संस्कार

सत्यवती मिश्र के निधन की सूचना मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और समर्थक सांत्वना देने के लिए अस्पताल और उनके निवास स्थान पर पहुंचने लगे। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 12:30 बजे नोएडा के सेक्टर 94 स्थित श्मशान घाट पर पूरे धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि शनिवार को ही उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने खुद मेट्रो अस्पताल पहुंचकर पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की थी और उनकी पत्नी के स्वास्थ्य का हाल जाना था।

CM योगी आदित्यनाथ ने व्यक्त की गहरी संवेदना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्यवती मिश्र के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य और पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की धर्मपत्नी का निधन अत्यंत दुखद है। सीएम योगी ने प्रभु श्री राम से प्रार्थना की कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की असीम शक्ति प्रदान करें।

ब्रजेश पाठक और दिनेश शर्मा ने जताया शोक

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी ट्वीट कर शोक संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र की पत्नी के निधन से वे स्तब्ध हैं और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं। वहीं भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि 'हम सबकी चाची जी' अब हमारे बीच नहीं रहीं। उन्होंने सत्यवती मिश्र को एक निष्कपट, धर्मपरायण और हर व्यक्ति का ख्याल रखने वाली स्नेही महिला बताया, जो घर आने वाले हर मेहमान का हमेशा दिल से सम्मान करती थीं।

Harsh Srivastava
ABOUT THE AUTHOR

Harsh Srivastava

Content Writer Mail ID - harshsri764@gmail.comharshsri764@gmail.com

Harsh Srivastava is a journalist currently working as Desk In-Charge at NewsTrack, Lucknow. He began his journalism career in 2023 and has previously worked with Hindustan, Times Internet and India News. He holds a Master’s degree in Journalism and Mass Communication (MJMC). His key areas of interest include politics, elections and crime, with a wider focus on governance, public policy and current affairs. He writes research-driven and SEO-focused digital stories, combining journalistic depth with an understanding of digital audiences. Harsh has covered the 2026 West Bengal Assembly Election, several state elections and bypolls, and extensively followed the Delhi CJP protest and its developments. His work includes news reports, explainers, features and analytical stories. Originally from Varanasi, Harsh has worked across Varanasi, Delhi and Lucknow, with experience spanning reporting, digital journalism, content writing and editorial operations.

Next Story