Moonrise Today: पटना, लखनऊ समेत आपके शहर में चांद निकालने का टाइम, करवा चौथ पूजा में मौसम बन सकता है बाधा

Karva Chauth Moonrise Time Today 2026: करवा चौथ पर पटना, लखनऊ, दिल्ली, नोएडा, कानपुर समेत प्रमुख शहरों में चंद्रोदय का समय जानें। मौसम की वजह से चांद के दर्शन में हो सकती है देरी।

Alakha Singh
Published on: 29 Oct 2026 4:51 PM IST (Updated on: 29 Oct 2026 5:53 PM IST)
Moonrise Today: पटना, लखनऊ समेत आपके शहर में चांद निकालने का टाइम, करवा चौथ पूजा में मौसम बन सकता है बाधा
X

Karva Chauth 2026 Moonrise Time Today: करवा चौथ का पावन पर्व आज, 29 अक्टूबर को देशभर में श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं। सुबह सरगी ग्रहण करने के बाद शुरू हुआ यह कठिन व्रत शाम को करवा माता की पूजा और रात में चंद्रदेव के दर्शन के साथ पूरा होता है। महिलाएं चांद को अर्घ्य देकर पति के हाथों से जल ग्रहण करती हैं और व्रत का पारण करती हैं। हालांकि, इस बार व्रत रखने वाली महिलाओं की नजरें सिर्फ चंद्रोदय के समय पर ही नहीं, बल्कि मौसम पर भी टिकी हैं। आसमान में बादल छाए रहने या मौसम खराब होने की स्थिति में चांद के दर्शन के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। पूजा की तैयारी कर रही महिलाओं के लिए अपने शहर का चंद्रोदय समय जानना बेहद जरूरी होता है। क्योंकि चाँद न भी दिखे तो दूसरे शहरे में अपने परिचित-रिश्तेदार को वीडियो कॉल करके भी चाँद देख सकते हैं और करवाचौथ पूजा पूरी कर सकते हैं।

वहीं कई इलाकों में बादल छाए रहने या बारिश होने से भी करवा चौथ पूजा में दिक्कत हो सकती है। यूपी, बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में आज शाम को बारिश होने की भी खबर है।

Karva Chauth 2026: आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद?

करवा चौथ पर चंद्रमा के दर्शन के बाद ही व्रत खोलने की परंपरा है। हालांकि, अलग-अलग शहरों में भौगोलिक स्थिति के कारण चंद्रोदय का समय अलग हो सकता है। यहां जानिए पटना, लखनऊ, दिल्ली, नोएडा समेत प्रमुख शहरों में चांद निकलने का संभावित समय।

शहर - चंद्रोदय का समय (moonrise time in your city)

कोलकाता - शाम 7:47 बजे

पटना - शाम 7:52 बजे

कानपुर - रात 8:05 बजे

लखनऊ - रात 8:06 बजे

प्रयागराज - रात 8:06 बजे

हरिद्वार - रात 8:09 बजे

चंडीगढ़ - रात 8:12 बजे

जम्मू - रात 8:14 बजे

नोएडा - रात 8:16 बजे

दिल्ली - रात 8:17 बजे

गुरुग्राम - रात 8:18 बजे

अमृतसर - रात 8:18 बजे

रायपुर - रात 8:18 बजे

जयपुर - रात 8:28 बजे

भोपाल - रात 8:31 बजे

इंदौर - रात 8:39 बजे

अहमदाबाद - रात 8:52 बजे

बेंगलुरु - रात 8:55 बजे

पुणे - रात 8:58 बजे

मुंबई - रात 9:00 बजे

नोट: ये चंद्रोदय के अनुमानित समय हैं। स्थानीय पंचांग, भौगोलिक स्थिति और मौसम के अनुसार वास्तविक दर्शन में अंतर हो सकता है।

करवा चौथ पर कैसे करें चंद्रदेव की पूजा?

करवा चौथ की शाम महिलाएं विधि-विधान से करवा माता की पूजा करती हैं और व्रत कथा सुनती हैं। इसके बाद चंद्रमा के उदय होने की प्रतीक्षा की जाती है। चांद दिखाई देने पर छलनी से चंद्रदेव के दर्शन किए जाते हैं, उन्हें जल अर्पित कर अर्घ्य दिया जाता है और पति की लंबी उम्र व परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। इसके बाद पति के हाथों से जल ग्रहण करके व्रत खोला जाता है।

मौसम बन सकता है इंतजार की वजह

करवा चौथ की रात साफ आसमान रहने पर चंद्रमा के दर्शन आसानी से हो सकते हैं, लेकिन बादल, धुंध या स्थानीय मौसम की स्थिति के कारण चांद नजर आने में देरी हो सकती है। ऐसे में निर्धारित समय पर चंद्रमा दिखाई न देने पर महिलाएं स्थानीय मौसम अपडेट और अपने शहर के पंचांग पर नजर रख सकती हैं। चंद्रोदय का समय चांद के वास्तव में दिखाई देने की गारंटी नहीं होता।

करवा चौथ का यह पर्व प्रेम, विश्वास, समर्पण और दांपत्य जीवन की मंगलकामना का प्रतीक है। चंद्रदेव के दर्शन के साथ ही दिनभर की तपस्या पूरी होगी और घर-आंगन में उत्सव की खुशियां छा जाएंगी।

Alakha Singh
ABOUT THE AUTHOR

Alakha Singh

alakhsingh2025@hotmail.com

Alakha Singh is a Senior journalist with having more than one decade of experience in digital media. Alakha Singh has covered Loksabha Elections 2014 and 2019 closely with the several state assembly elections. He has expertise in SEO oriented content writing on various topics and issues. At HT Digital Alakha Singh has been recognised as one of the top performer of the team for many years continuously. At Livehindustan Alakha has worked on National, States and Utility beats (Career Beat in last 4 years mainly), Earlier he worked with HT Digital for more than 8 years and 2.5 years with Amar Ujala web. In initial days of his career Alakha Singh also worked as a reporter (stringer) with NBT Gurgaon. He pursued P.G. Diploma in Journalism from South Campus, University of Delhi in 2013 and MAMC from Kurukshetra University in 2014. He Belongs to District Banda of Uttar Pradesh.

Next Story