दुख में डूबी कश्मीर घाटी, पर्यटकों की बुकिंग में 80 प्रतिशत गिरावट

Kashmir Tourism Down: बैसरन घाटी में हुए आतंकवादी हमले के बाद अब कश्मीर में पर्यटकों की बुकिंग आधी से ज्यादा रद्द हो गई है।

Gausiya Bano
Published on: 27 April 2025 2:22 PM IST
Kashmir Tourism down 80 percent after pahalgam terror attack
X

कश्मीरी पर्यटन में भारी गिरावट

Kashmir Tourism Down: जम्मू कश्मीर के पहलगाम के बैसरन घाटी में आतंकवादी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई, जिससे पर्यटन उद्योग बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। खासतौर पर इसका असर कश्मीर घाटी के पर्यटन स्थलों पर पड़ा है। कश्मीर होटल एसोसिएशन (KHA) ने बताया कि आतंकी हमले के बाद कश्मीर के लिए पर्यटकों की बुकिंग में 80 प्रतिशत की गिरावट आई है। अब इसका सीधा असर यहां रह रहे स्थानीय लोगों की जेब पर पड़ेगा।

बैसरन में हुए हमले के बाद यह स्वाभाविक- KHA

KHA के चेयरमैन मुश्ताक चाया ने बताया कि बैसरन में जो कुछ भी हुआ, उसके नतीजे में कश्मीर के लिए पर्यटकों की बुकिंग 80 प्रतिशत रद्द हो गई है। उन्होंने आगे कहा कि वह इसे समझ सकते हैं और जो कुछ हुआ, उसे देखते हुए यह स्वाभाविक भी है। चाया ने बताया, "जम्मू कश्मीर में पर्यटन से जुड़े जिन लोगों का कारोबार है, उन्हें इससे काफी नुकसान हुआ है, लेकिन उन्हें इसकी चिंता नहीं है। उन्हें इस बात का दुख है कि यह घटना उनकी धरती पर हुई। कश्मीर के लोगों ने इस हमले की कड़ी निंदा की है और सभी लोगों ने मिलकर इसका विरोध किया। इसके लिए यही कहना है कि समय सबसे अच्छा मरहम होता है।"

26 निर्दोषों की मौत आर्थिक घाटे से परे- KCCI

कश्मीर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (KCCI) के अध्यक्ष जाविद अहमद टेंगा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की थी। उस दौरान उन्होंने कहा कि इस जघन्य हमले ने कश्मीर की आत्मा को चोट पहुंचाया है। यह समय व्यापार में हुए घाटे पर चर्चा करने का नहीं है, बल्कि 26 निर्दोष लोगों की मौत पर शोक जताने का है। ये मौतें आर्थिक विचारों से परे हैं। KCCI ने आगे हमले की वजह से कश्मीरी छात्रों, व्यापारियों और केंद्र शासित प्रदेश के बाहर रहने वाले लोगों को निशाना बनाए जाने पर भी चिंता जाहिर की।

Gausiya Bano
ABOUT THE AUTHOR

Gausiya Bano

Gausiya Bano is a Multimedia Journalist based in Lucknow, the capital city of Uttar Pradesh, currently serving as Desk In-Charge at Newstrack. She holds a postgraduate degree in Journalism from Makhanlal Chaturvedi National University, Bhopal, Madhya Pradesh. With over 2.5 years of experience, she has worked with leading organizations including Rajasthan Patrika and NewsBytes. She has expertise in news desk operations, reporting and digital journalism. At Newstrack She oversees content management, ensures editorial accuracy and coordinates with reporters to maintain high newsroom standards. Passionate about ethical reporting and adapting to the evolving media landscape, Gausiya Bano continues to grow as a dedicated and responsible journalist.

Next Story