Kerala New CM: केरल में KC वेणुगोपाल के लिए आसान नहीं 'राजतिलक', सामने खड़ी हुई कई मुश्किलें

Kerala New CM: केरल में कांग्रेस की जीत के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान तेज हो गई है। केसी वेणुगोपाल और वीडी सतीशन प्रमुख दावेदार हैं।

Akriti Pandey
Published on: 9 May 2026 11:31 AM IST
Kerala New CM
X

Kerala New CM

Kerala New CM: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के लिए सबसे राहत भरी खबर Kerala से आई है। 140 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस ने 63 सीटें जीतकर सबसे बड़े दल के रूप में अपनी स्थिति मजबूत की है। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के समर्थन के साथ पार्टी सरकार बनाने की स्थिति में पहुंच गई है। हालांकि जीत के बाद अब सबसे बड़ी चुनौती मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर सामने आ रही है। पार्टी के भीतर जारी अंतर्कलह ने दिल्ली तक हलचल बढ़ा दी है।

विधायक दल की बैठक के बाद भी नहीं बना फैसला

बुधवार को कांग्रेस महासचिव Mukul Wasnik और पार्टी कोषाध्यक्ष Ajay Maken तिरुअनंतपुरम पहुंचे थे। यहां विधायक दल की बैठक आयोजित की गई, जिसमें एक प्रस्ताव पारित कर पार्टी हाईकमान को मुख्यमंत्री चुनने के लिए अधिकृत किया गया। माना जा रहा था कि इसके बाद जल्द ही नए सीएम के नाम का ऐलान हो जाएगा, लेकिन अंदरूनी खींचतान ने फैसला टाल दिया। अब पार्टी नेतृत्व ने वरिष्ठ नेता Ramesh Chennithala और प्रदेश अध्यक्ष Sunny Joseph को दिल्ली बुलाया है। हाईकमान इन नेताओं से चर्चा कर अंतिम निर्णय लेने की कोशिश करेगा।

सीएम पद की रेस में कई बड़े चेहरे

मुख्यमंत्री पद की दौड़ में कई नाम चर्चा में हैं। इनमें राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले K. C. Venugopal सबसे प्रमुख दावेदारों में शामिल हैं। वहीं, अब तक नेता प्रतिपक्ष रहे V. D. Satheesan भी मजबूत स्थिति में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा रमेश चेन्निथला का नाम भी लगातार चर्चा में बना हुआ है। सूत्रों के अनुसार पार्टी नेतृत्व संतुलन बनाने के लिए डिप्टी सीएम पद का विकल्प भी तलाश रहा है, ताकि अलग-अलग गुटों की नाराजगी कम की जा सके।

क्यों मजबूत माने जा रहे हैं वीडी सतीशन

वीडी सतीशन के समर्थन में राज्य के कई हिस्सों में प्रदर्शन तक हुए हैं। कोट्टयम में तो उनके एक समर्थक ने आत्मदाह की कोशिश भी की। सतीशन को पिनराई विजयन सरकार के दूसरे कार्यकाल में नेता प्रतिपक्ष रहने का अनुभव मिला है। इसके अलावा पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने संगठन पर भी मजबूत पकड़ बनाई है। यही वजह है कि राहुल गांधी के करीबी होने के बावजूद केसी वेणुगोपाल को सीएम पद की दौड़ में कड़ी चुनौती मिल रही है। अब सबकी नजर दिल्ली में होने वाले अंतिम फैसले पर टिकी हुई है।

Akriti Pandey

Akriti Pandey

Mail ID - akritipandey7897@gmail.com

Next Story