भारत की सेना को जिसने चुनौती दी, केरल ने उनका ही जोरदार किया स्वागत, लगे "बूम बूम" के नारे

केरल समुदाय ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी का दुबई में जोरदार स्वागत किया, लेकिन अफरीदी के भारत की सेना पर विवादित बयान और यूट्यूब चैनल पर भारत सरकार का बैन भी चर्चा में है। जानिए पूरा मामला।

Harsh Sharma
Published on: 31 May 2025 10:44 AM IST
Sahid Afridi With Kerala Community
X

Sahid Afridi With Kerala Community 

भारत और पाकिस्तान के बीच इस समय हालात बहुत तनावपूर्ण हैं। पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद दोनों देशों के बीच दूरी बढ़ गई है। भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीमा पर स्थिति बहुत नाजुक हो गई थी। इसी बीच एक वीडियो सामने आया है जिसमें पाकिस्तानी टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को दुबई में भारतीय केरल समुदाय के लोग बड़े प्यार से स्वागत करते दिख रहे हैं। यह वीडियो देखकर सब लोग हैरान रह गए हैं।

शाहिद अफरीदी के आते ही केरल समुदाय के लोगों ने लगाए बूम बूम के नारे

शाहिद अफरीदी 25 मई को दुबई में केरल समुदाय की एक कम्युनिटी सीयूबीएए के कार्यक्रम में पहुंचे थे। जैसे ही अफरीदी हॉल में आए, वहां मौजूद लोगों ने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम को रोक दिया और "बूम-बूम" के नारे लगाने लगे। यह नारा अफरीदी के क्रिकेट खेलने के अंदाज से जुड़ा उनका निकनेम है।अफरीदी ने भी जवाब में कहा, "हो गया बूम-बूम।"



यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। लेकिन इसके बाद केरल समुदाय के कुछ लोगों को आलोचना और गुस्से का भी सामना करना पड़ रहा है। अफरीदी ने क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद कई बार भारत के खिलाफ कड़े बयान दिए हैं। उन्होंने भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भी विवादित बातें कही थीं।

भारतीय सरकार ने शाहिद अफरीदी के यूट्यूब चैनल को बैन कर दिया

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तान को लेकर सख्त कदम उठाए हैं। इसके तहत ऐसे यूट्यूब चैनल्स पर बैन लगाया गया है जो लगातार भारत के खिलाफ नकारात्मक बातें करते हैं। शाहिद अफरीदी का यूट्यूब चैनल भी इसी बैन की सूची में शामिल है। इसके अलावा कई अन्य पाकिस्तानी खिलाड़ियों जैसे शोएब अख्तर के चैनल्स पर भी बैन लगाया गया है।

1 / 5
Your Score0/ 5
Harsh Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Harsh Sharma

Content Writer Mail ID - harsha4avan@gmail.comharsha4avan@gmail.com

Harsh Sharma is a Content Writer at Newstrack.com.

Next Story