क्या था Siya-Chetan का कोड वर्ड? पुलिस के हाथ लगा दूसरा सीक्रेट फ़ोन, चैट में मिले खौफनाक...

Siya-Chetan Code Words: पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस को सिया गोयल का दूसरा सीक्रेट मोबाइल मिला है। कोड वर्ड्स, फोरेंसिक जांच और कथित मर्डर प्लानिंग से जुड़े नए खुलासों ने जांच को नया मोड़ दे दिया है।

Harsh Srivastava
Published on: 3 July 2026 6:03 PM IST
क्या था Siya-Chetan का कोड वर्ड? पुलिस के हाथ लगा दूसरा सीक्रेट फ़ोन, चैट में मिले खौफनाक...
X

Siya-Chetan Code Words: पुणे के सनसनीखेज केतन अग्रवाल हत्याकांड में हर बीतते दिन के साथ ऐसे चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं, जिन्होंने जांच अधिकारियों के भी होश उड़ा दिए हैं. पुलिस की गहन तफ्तीश में अब एक बेहद खौफनाक और फिल्मी मोड़ सामने आया है. पता चला है कि केतन की हत्यारिन मंगेतर सिया गोयल और उसका सीक्रेट लवर चेतन चौधरी आपस में बातचीत करने के लिए बेहद अजीब और रहस्यमयी कोड वर्ड का इस्तेमाल करते थे. इस बीच पुलिस ने दोनों आरोपियों की कस्टडी को 3 दिन और बढ़ाने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था, ताकि इन कोड वर्ड्स का असली मतलब समझा जा सके. हालांकि, कोर्ट ने पुलिस की इस मांग को सिरे से खारिज कर दिया और दोनों को न्यायिक हिरासत (जेल) में भेजने का आदेश सुना दिया.

मिल गया सिया का दूसरा खुफिया मोबाइल

जांच अधिकारी मनोज पवार ने मीडिया को बताया कि पुलिस की टीम दोनों आरोपियों से लगातार तीखे सवाल-जवाब कर रही है. पूछताछ के दौरान चेतन से मर्डर वाले दिन के पूरे घटनाक्रम की परत-दर-परत पड़ताल की गई, जबकि सिया से उसके पासपोर्ट और विदेश यात्राओं से जुड़े पहलुओं पर कड़ी पूछताछ हुई. इसी दौरान गुरुवार की सुबह पुलिस के हाथ एक बहुत बड़ी कामयाबी लगी, जब उन्होंने सिया के ठिकाने से उसका दूसरा खुफिया मोबाइल फोन बरामद कर लिया. इससे पहले पुलिस इन दोनों के 1-1 स्मार्टफोन पहले ही अपने कब्जे में ले चुकी थी. अब सरकारी वकील का कहना है कि इस नए फोन के मिलने के बाद सिया और चेतन को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करना बेहद जरूरी हो गया है, क्योंकि उन दोनों के अलावा उन खूनी कोड वर्ड्स का असली मतलब कोई और नहीं जानता.

फोरेंसिक लैब भेजे गए दोनों के फोन

डिजिटल जांच के दौरान जब पुलिस ने दोनों के पुराने फोन के मैसेज रिकॉर्ड देखे, तो उन्हें भारी मात्रा में कोड वर्ड्स मिले. अब पुलिस ने सिया के इस दूसरे मोबाइल को भी तुरंत फॉरेंसिक जांच के लिए लैब भेज दिया है. पुलिस को पूरा शक है कि इन कोड वर्ड्स का सीधा संबंध केतन अग्रवाल की हत्या की खौफनाक प्लानिंग से है. फोरेंसिक रिपोर्ट के जरिए पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन कोड्स के पीछे का असली मकसद क्या था और हत्या को अंजाम देने के लिए इन्होंने क्या-क्या वाट्सएप चैट या डिलीट किए गए मैसेज का सहारा लिया था.

मई के महीने में हुई थी मर्डर की रिहर्सल

इस मर्डर मिस्ट्री को पूरी तरह सुलझाने के लिए पुलिस टीम गुरुवार की सुबह सिया गोयल को पुणे के लुल्लानगर इलाके में स्थित उस सुनसान जगह पर लेकर गई, जहां इस खूनी खेल की पहली साजिश रची गई थी. पुलिस का दावा है कि लोहागढ़ किले से केतन को नीचे खाई में धक्का देने से पहले, सिया और चेतन ने मई के महीने में इसी लुल्लानगर वाली जगह पर जाकर बाकायदा मर्डर का लाइव अभ्यास किया था. सिया ने खुद पुलिस के सामने उस जगह की निशानदेही की है. इसके साथ ही पुलिस ने सिया के घर पर छापेमारी करके वारदात वाले दिन उसके द्वारा पहने गए कपड़े भी बरामद कर लिए हैं, जिन्हें अहम सबूत माना जा रहा है.

Harsh Srivastava
ABOUT THE AUTHOR

Harsh Srivastava

Content Writer Mail ID - harshsri764@gmail.comharshsri764@gmail.com

हर्ष श्रीवास्तव वाराणसी के रहने वाले पत्रकार और डिजिटल कंटेंट प्रोफेशनल हैं। वर्तमान में वे लखनऊ स्थित न्यूज़ट्रैक में डेस्क इंचार्ज के पद पर कार्यरत हैं। यहां वे कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल कोऑर्डिनेशन, न्यूज़रूम संचालन के साथ-साथ रिसर्च आधारित एक्सप्लेनर, न्यूज़ फीचर और विश्लेषणात्मक लेख तैयार करते हैं। उनके पास मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री है। उन्होंने वर्ष 2023 में पत्रकारिता की शुरुआत की और हिन्दुस्तान, टाइम्स इंटरनेट, इंडिया न्यूज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। वाराणसी, दिल्ली और लखनऊ में काम करने के दौरान उन्हें रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और डिजिटल पत्रकारिता का अनुभव प्राप्त हुआ। हर्ष की विशेष रुचि राजनीति, चुनाव, अपराध, सार्वजनिक नीति, सुशासन और समसामयिक विषयों पर शोध-आधारित पत्रकारिता में है। वे गहन रिसर्च, फैक्ट-चेकिंग और सरल भाषा के माध्यम से जटिल विषयों को पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावी ढंग से पहुंचाने का प्रयास करते हैं।

Next Story