Khan Sir News: पटना सिविल कोर्ट पहुंचे खान सर, फायरिंग मामले में किया सरेंडर

Khan Sir News: बिहार के मशहूर शिक्षक खान सर ने कोचिंग में हुई हिंसा और कथित फायरिंग मामले में पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। उन पर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज है।

Akriti Pandey
Published on: 6 Jun 2026 12:22 PM IST (Updated on: 6 Jun 2026 12:49 PM IST)
Khan Sir News
X

Khan Sir News

Khan Sir News: बिहार के प्रसिद्ध शिक्षक और खान ग्लोबल स्टडीज के संस्थापक खान सर ने कोचिंग संस्थान में हुई हिंसा और कथित फायरिंग मामले में शनिवार (6 जून) को कोर्ट के सामने सरेंडर कर दिया। उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले में उनकी लगातार तलाश कर रही थी और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए थे। आरोप है कि कोचिंग में हुई घटना के दौरान उन्होंने अपने बॉडीगार्ड्स को फायरिंग करने के निर्देश दिए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पहले ही उनके दो सुरक्षा गार्डों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

कोचिंग में छापेमारी और छात्रों से भिड़ंत

बीते शुक्रवार रात पुलिस टीम खान सर की गिरफ्तारी के लिए उनकी कोचिंग संस्थान पहुंची थी, लेकिन उस समय वे वहां मौजूद नहीं थे। इस दौरान पुलिस को छात्रों की भारी भीड़ का सामना करना पड़ा, जिन्होंने कार्रवाई का विरोध किया। हालांकि पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए छात्रों को कोचिंग परिसर और आसपास के इलाके से हटा दिया।

2 जून को शुरू हुआ था पूरा विवाद

इस मामले की शुरुआत 2 जून को पटना के मुसल्लहपुर हाट इलाके से हुई थी, जहां खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग पर कुछ लोगों द्वारा हमला और तोड़फोड़ की गई थी। इसी दौरान सुरक्षा गार्डों द्वारा राइफलों से कई राउंड फायरिंग की गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और मामला तेजी से सुर्खियों में आ गया।

दो सुरक्षा गार्ड पहले ही गिरफ्तार

पुलिस जांच में सामने आया कि यह विवाद कोचिंग संस्थानों के बीच प्रतिस्पर्धा और वर्चस्व की लड़ाई से भी जुड़ा हो सकता है। इस मामले में प्रतिद्वंद्वी कोचिंग संस्थान ज्ञान बिंदु के संचालक रोशन आनंद को मुख्य आरोपी मानते हुए पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है।

वहीं वायरल वीडियो और जांच के आधार पर खान सर के दो सुरक्षा गार्ड प्रदीप और तालेश्वर को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी। पूछताछ के दौरान दोनों ने फायरिंग की बात स्वीकार की, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया और उनके हथियार भी जब्त कर लिए गए।

एफआईआर के बाद बढ़ी कानूनी मुश्किलें

कोचिंग संस्थान पर हुए हमले और फायरिंग की घटना के बाद खान सर के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट और हत्या की कोशिश जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया था। इसके बाद से ही पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी और कोचिंग परिसर के बाहर सुरक्षा बल भी तैनात किए गए थे।

Akriti Pandey
ABOUT THE AUTHOR

Akriti Pandey

Akriti Pandey is a journalist with more than three years of experience in the media industry. She holds a degree in Mass Communication and Journalism and specializes in writing on education, lifestyle, health, and astrology-related topics. Known for her reader-focused approach and engaging storytelling, Akriti is passionate about creating informative and accessible content. In her free time, she enjoys writing, sports, and traveling.

Next Story