खत्म होगा संसद का गतिरोध? किरेन रिजिजू ने की राहुल गांधी से 50 मिनट Meeting, कांग्रेस ने रखीं दो बड़ी शर्तें

संसद के मानसून सत्र में जारी गतिरोध के बीच किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी से मुलाकात की। कांग्रेस ने NEET छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर अमित शाह के बयान की मांग दोहराई।

Alakha Singh
Published on: 6 Aug 2026 10:21 AM IST (Updated on: 6 Aug 2026 10:21 AM IST)
खत्म होगा संसद का गतिरोध? किरेन रिजिजू ने की राहुल गांधी से 50 मिनट Meeting, कांग्रेस ने रखीं दो बड़ी शर्तें
X

Parliament Monsoon Session News: संसद के मानसून सत्र में लगातार जारी गतिरोध को समाप्त करने के प्रयासों के बीच केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। करीब 50 मिनट चली इस बैठक में संसद की कार्यवाही सुचारु रूप से चलाने, परिसीमन (Delimitation) विधेयक और विदेशी अंशदान विनियमन (संशोधन) विधेयक (FCRA Amendment Bill 2026) समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

हालांकि, कांग्रेस ने साफ कर दिया कि जब तक सरकार उसकी प्रमुख मांगों पर सहमत नहीं होती, तब तक संसद में गतिरोध खत्म होना मुश्किल है।

राहुल गांधी ने रखीं दो अहम शर्तें

सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी ने किरेन रिजिजू से कहा कि संसद को सुचारु रूप से चलाने के लिए सरकार को दो अहम कदम उठाने होंगे।

1- गृह मंत्री अमित शाह को NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर संसद में बयान देना होगा।

2- अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर संसद में विस्तृत चर्चा करानी होगी।

कांग्रेस ने इन दोनों मुद्दों को "गैर-समझौतावादी" (Non-negotiable) बताते हुए स्पष्ट किया कि इनके बिना सदन सामान्य रूप से नहीं चल सकता।

परिसीमन विधेयक पर भी हुई चर्चा

बैठक के दौरान किरेन रिजिजू ने कांग्रेस का परिसीमन (Delimitation) विधेयक पर रुख जानने की कोशिश की। कांग्रेस नेताओं ने दोहराया कि पार्टी संविधान संशोधन के जरिए परिसीमन कराने के पक्ष में नहीं है और इस प्रस्ताव का विरोध जारी रहेगा।

विशेष सत्र की अटकलों पर विराम

हाल के दिनों में ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि केंद्र सरकार स्वतंत्रता दिवस के बाद तीन दिन का विशेष सत्र बुलाकर महिला आरक्षण विधेयक और परिसीमन विधेयक पारित कराने की तैयारी कर रही है।

हालांकि किरेन रिजिजू ने इन अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि फिलहाल ऐसा कोई प्रस्ताव सरकार के सामने नहीं है। सूत्रों के अनुसार बैठक में भी मानसून सत्र बढ़ाने या विशेष सत्र बुलाने पर कोई चर्चा नहीं हुई।

बैठक में कौन-कौन रहा मौजूद?

राहुल गांधी के संसद स्थित कार्यालय में हुई इस बैठक में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे, जिनमें के.सी. वेणुगोपाल, गौरव गोगोई, प्रियंका गांधी वाड्रा शामिल थे।

FCRA संशोधन विधेयक पर कांग्रेस का विरोध

बैठक के बाद कांग्रेस ने विदेशी अंशदान विनियमन (संशोधन) विधेयक, 2026 का भी विरोध दोहराया। कांग्रेस का आरोप है कि प्रस्तावित कानून सरकार को ऐसे गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) और धार्मिक संस्थानों की विदेशी फंडिंग से जुड़ी संपत्तियों पर व्यापक नियंत्रण का अधिकार देगा, जिनका FCRA पंजीकरण समाप्त हो जाता है।

के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस इस विधेयक को मौजूदा स्वरूप में स्वीकार नहीं करेगी।

संसद में जारी है गतिरोध

20 जुलाई से शुरू हुए मानसून सत्र के दौरान लोकसभा में लगातार विपक्ष के हंगामे के कारण प्रश्नकाल एक भी दिन नहीं चल पाया है। विपक्ष NEET पेपर लीक, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग कर रहा है।

इसी बीच विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में प्रतीकात्मक मार्च निकालकर भी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

Alakha Singh
ABOUT THE AUTHOR

Alakha Singh

alakhsingh2025@hotmail.com

Alakha Singh is a journalist with having more than one decade of experience in digital media. Alakha Singh has covered Loksabha Elections 2014 and 2019 closely with the several state assembly elections. He has expertise in SEO oriented content writing on various topics and issues. At HT Digital Alakha Singh has been recognised as one of the top performer of the team for many years continuously. Earlier he worked with HT Digital for more than 8 years and 2.5 years with Amar Ujala web. In initial days of his career Alakha Singh also worked as a reporter (stringer) with NBT Gurgaon. He pursued P.G. Diploma from South Campus, University of Delhi in 2013 and MAMC from Kurukshetra University in 2014. He Belongs to District Banda of Uttar Pradesh.

Next Story