TRENDING TAGS :
बिखरे लोग, चीखते परिजन... कोलकाता के दुर्गा पंडाल में अचानक मची भगदड़, 17 की मौत, कई गंभीर घायल
पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित चोरबागन दुर्गा पंडाल में अचानक भगदड़ मचने से 15 लोग घायल हो गए।
Kolkata Durga Pandal Stampede: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में दुर्गा पूजा के उत्सव के बीच सप्तमी की शाम एक हादसा हो गया। चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में भीड़ का दबाव बढ़ने के कारण ढांचे का एक हिस्सा गिर गया। घटना के बाद वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान 17 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है।
इस दौरान सोशल मीडिया पर जो फोटो और वीडियो वायरल हो रहा है, वो भी हैरान करने वाला है। कई लोग यूं ही रास्ते में घायल होकर पड़े हैं। जबकि कई के परिजन उन्हें ढूंढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे ये सीन भयावह लग रहा है।
भीड़ के दबाव के बीच गिरा पंडाल का हिस्सा
जानकारी के मुताबिक, सप्तमी की शाम चोरबागान सार्वजनिक पूजा पंडाल में बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान भीड़ का दबाव बढ़ा और पंडाल के ढांचे का एक हिस्सा नीचे गिर गया। अचानक हुई इस घटना से वहां मौजूद लोगों में घबराहट फैल गई। लोग सुरक्षित जगह की ओर जाने लगे, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई।
घायलों को कलकत्ता मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया
घटना के बाद प्रभावित लोगों को वहां से सुरक्षित निकाला गया। घायलों और तबीयत बिगड़ने वाले लोगों को इलाज के लिए कलकत्ता मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल घटना में प्रभावित लोगों की सटीक संख्या को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
सुरक्षा के लिए पंडाल में प्रवेश रोका गया
हादसे के बाद लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दुर्गा पूजा पंडाल का प्रवेश द्वार अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। पूजा आयोजकों के बीच भी घटना को लेकर काफी अफरा-तफरी देखने को मिली। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को दोबारा भीड़ में फंसने से बचाने के लिए यह कदम उठाया गया।
मौके पर पहुंची पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकालने की कार्रवाई की। इसी बीच शाम के समय कोलकाता के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हुई। हादसे के बाद पंडाल में सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ को नियंत्रित करने पर ध्यान दिया जा रहा है।
पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने जताया दुख
पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने दुख जाहिर करते हुए X पर लिखा, 'चोरबागान पूजा पंडाल में हुई भगदड़ के बारे में जानकर मुझे गहरा सदमा और दुख हुआ है। मैं मां दुर्गा से प्रार्थना करता हूं कि सभी घायलों को शीघ्र स्वस्थ किया जाए और इस कठिन समय में उनके परिवारों को शक्ति और साहस प्रदान किया जाए।'


