रात 9 बजे टॉयलेट गई नर्स, घंटों तक नहीं आई बहार...दरवाजा तोड़ा तो मंजर देख कांप गई रूह, कोलकाता के NRS अस्पताल में सनसनी

Kolkata NRS Hospital Nurse Death: कोलकाता के NRS मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में नाइट शिफ्ट के दौरान टॉयलेट गई महिला नर्स घंटों तक वापस नहीं लौटी। दरवाजा तोड़ने पर अंदर उसका शव मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Harsh Srivastava
Published on: 13 Aug 2026 9:46 PM IST (Updated on: 13 Aug 2026 9:46 PM IST)
रात 9 बजे टॉयलेट गई नर्स, घंटों तक नहीं आई बहार...दरवाजा तोड़ा तो मंजर देख कांप गई रूह, कोलकाता के NRS अस्पताल में सनसनी
X

Kolkata NRS Hospital Nurse Death: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के नीलरतन सरकार (NRS) मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में बुधवार की रात एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई। अस्पताल परिसर के टॉयलेट से एक महिला नर्स का संदिग्ध अवस्था में शव बरामद हुआ है। शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी और डर का माहौल बन गया। टॉयलेट का दरवाजा काफी लंबे समय से अंदर से बंद पड़ा था। जब काफी प्रयास के बाद भी कोई आहट नहीं मिली, तो कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

8 बजे पहुंची थी ड्यूटी पर, 9 बजे के बाद हुई गायब

शुरुआती पड़ताल के अनुसार, मृत नर्स की बुधवार को नाइट शिफ्ट लगी हुई थी। वह रात को ठीक 8 बजे अपनी ड्यूटी पर पहुंची थी। उसके साथ काम करने वाले साथी कर्मचारियों ने बताया कि रात लगभग 9 बजे से 10 बजे के आसपास वह टॉयलेट की तरफ गई थी। जब काफी समय बीत जाने के बाद भी वह अपनी सीट पर वापस नहीं लौटी, तो उसके साथ काम करने वाले लोगों को गहरी चिंता होने लगी। उन्होंने जाकर टॉयलेट के बाहर से कई बार आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया।

दरवाजा तोड़कर पुलिस ने निकाला शव बाहर

स्थिति की गंभीरता को समझते हुए सहकर्मियों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही एंटाली थाने की पुलिस टीम बिना कोई देर किए मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने भी पहले अपनी तरफ से आवाज देकर अंदर मौजूद नर्स से संपर्क करने की कोशिश की। कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पुलिस ने आखिरकार टॉयलेट का दरवाजा तोड़ दिया। अंदर प्रवेश करते ही महिला नर्स अचेत अवस्था में पड़ी मिली, जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का रहस्य

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि नर्स की जान अचानक कैसे गई। क्या यह कोई हादसा है या फिर इसके पीछे कोई बड़ी साजिश है, इन सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। एंटाली थाने की विशेष टीम मामले की हर कोण से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Harsh Srivastava
ABOUT THE AUTHOR

Harsh Srivastava

Content Writer Mail ID - harshsri764@gmail.comharshsri764@gmail.com

हर्ष श्रीवास्तव वाराणसी के रहने वाले पत्रकार और डिजिटल कंटेंट प्रोफेशनल हैं। वर्तमान में वे लखनऊ स्थित न्यूज़ट्रैक में डेस्क इंचार्ज के पद पर कार्यरत हैं। यहां वे कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल कोऑर्डिनेशन, न्यूज़रूम संचालन के साथ-साथ रिसर्च आधारित एक्सप्लेनर, न्यूज़ फीचर और विश्लेषणात्मक लेख तैयार करते हैं। उनके पास मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री है। उन्होंने वर्ष 2023 में पत्रकारिता की शुरुआत की और हिन्दुस्तान, टाइम्स इंटरनेट, इंडिया न्यूज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। वाराणसी, दिल्ली और लखनऊ में काम करने के दौरान उन्हें रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और डिजिटल पत्रकारिता का अनुभव प्राप्त हुआ। हर्ष की विशेष रुचि राजनीति, चुनाव, अपराध, सार्वजनिक नीति, सुशासन और समसामयिक विषयों पर शोध-आधारित पत्रकारिता में है। वे गहन रिसर्च, फैक्ट-चेकिंग और सरल भाषा के माध्यम से जटिल विषयों को पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावी ढंग से पहुंचाने का प्रयास करते हैं।

Next Story