कोलकाता में रिकॉर्डतोड़ बारिश: 7 मौतें, रेलवे और ट्रैफिक सेवाएं प्रभावित, कलकत्ता विश्वविद्यालय की परीक्षाएं बारिश के कारण स्थगित

कोलकाता में रिकॉर्ड बारिश के बाद साथ लोगों की मौत, रेलवे और ट्रैफिक सेवाएं प्रभावित हुईं। बारिश ने शहर का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में और बारिश की संभावना जताई है।

Harsh Sharma
Published on: 23 Sept 2025 10:12 AM IST (Updated on: 23 Sept 2025 2:09 PM IST)
कोलकाता में रिकॉर्डतोड़ बारिश: 7 मौतें, रेलवे और ट्रैफिक सेवाएं प्रभावित, कलकत्ता विश्वविद्यालय की परीक्षाएं बारिश के कारण स्थगित
X

Kolkata Rain: कोलकाता में मंगलवार रात भर हुई मूसलधार बारिश ने शहर की पूरी रफ्तार को ठप कर दिया। भारी बारिश के बाद कई इलाकों में पानी भर गया, और करंट उतरने की घटनाएं भी सामने आईं। बिजली का करंट लगने से अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। बता दे भारी बारिश के चलते कलकत्ता विश्वविद्यालय ने आज होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। नई तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी। पिछले 6 घंटों में शहर में 250 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हुई, जिससे कई जगहों पर घुटनों तक पानी भर गया। मौसम के अचानक बदलाव का असर ट्रैफिक पर भी पड़ा है, और कई जगहों पर वाहनों की आवाजाही रुक गई है। मेट्रो और रेल सेवाएं भी बाधित हुई हैं। बारिश की वजह से कोलकाता का सामान्य जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

कोलकाता में रिकॉर्ड बारिश, रेलवे और ट्रैफिक पर असर

कोलकाता में पिछले पांच घंटों में हुई भारी बारिश ने शहर को पूरी तरह से पानी-पानी कर दिया। कई इलाकों में रिकॉर्ड बारिश हुई, जैसे कामदहारी में 332 मिमी, जोधपुर पार्क में 285 मिमी, कालीघाट में 280.2 मिमी, टैप्सिया में 275 मिमी, बालीगंज में 264 मिमी और चेतला में 262 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा, मोमिनपुर में 234 मिमी, चिंगरीहाटा में 237 मिमी, पामर बाजार में 217 मिमी, धापा में 212 मिमी, सीपीटी नहर में 209.4 मिमी, उल्टाडांगा में 207 मिमी, कुदघाट में 203.4 मिमी, पागलडांगा (टंगरा) में 201 मिमी, कुलिया (टंगरा) में 196 मिमी और थन्थानिया में 195 मिमी बारिश हुई।

इस भारी बारिश का सीधा असर रेलवे और ट्रैफिक पर पड़ा। कई जगहों पर जलभराव हो गया, जिससे रेलवे ट्रैक और सड़कों पर पानी भर गया। ट्रेनों की आवाजाही रुक गई और यातायात में भी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो गईं। रेलवे और ट्रैफिक सेवाओं के प्रभावित होने से शहरवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है।रातभर की मूसलधार बारिश के बाद, कोलकाता के हावड़ा स्टेशन यार्ड, सियालदह यार्ड और विभिन्न कार-शेड्स में जलभराव हो गया। रेलवे लाइनों पर पानी भरने की वजह से ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। पानी निकालने के लिए कई जगहों पर पंप लगाए गए हैं, लेकिन आस-पास के इलाकों से भी पानी रेलवे यार्ड में बहकर आ रहा है, जिससे समस्या और बढ़ गई है।

रेलवे सेवाएं प्रभावित

सियालदह उत्तर और मुख्य उपनगरीय खंड में प्लेटफॉर्म नंबर-7 से कुछ आंशिक ट्रेन सेवाएं शुरू हुईं। 13113 यूपी हज़ारद्वारी एक्सप्रेस को कोलकाता से रद्द कर दिया गया है। 13177 सियालदह जंगीपुर एक्सप्रेस को सियालदह से रद्द कर दिया गया है। सियालदह दक्षिण खंड में जलभराव के कारण ट्रेनों का परिचालन रुक गया है। चितपुर यार्ड में जलभराव के कारण सर्कुलर रेलवे पर भी ट्रेनों का संचालन स्थगित कर दिया गया है।इस भारी बारिश ने पूरे कोलकाता को बेहल कर दिया है, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हो गया है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव, बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन चुका है, और यह उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ सकता है। इस वजह से दक्षिण बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। विभाग के अनुसार, बुधवार तक पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना, झाड़ग्राम और बांकुरा जिलों में बहुत भारी बारिश की संभावना है।

बंगाल की खाड़ी में बन सकता है नया कम दबाव

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 25 सितंबर के आसपास पूर्व-मध्य और उत्तर बंगाल की खाड़ी में एक और नया कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है। इससे आने वाले दिनों में फिर से बारिश हो सकती है, जिससे मौसम में और बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

1 / 6
Your Score0/ 6
Harsh Sharma

Harsh Sharma

Mail ID - harsha4avan@gmail.com

I began my journalism career as a Content Writer with India News (InKhabar), where I gained hands-on experience in writing fast-paced, digital-first news stories. Over the years, my professional journey has grown alongside News Track, where I currently work as a Content Writer, covering sports, politics, and viral news stories with clarity, impact, and audience appeal. I completed my Bachelor of Mass Media (BMM) from Vande Mataram Degree College, Dombivli, followed by a Post Graduate Diploma in TV Journalism from AAFT, Delhi, which strengthened my understanding of broadcast journalism, news production, and storytelling. In addition to digital journalism, I have also worked on short films and creative media projects, gaining practical exposure to scripting, storytelling, and visual communication. This creative background helps me present news in a compelling and engaging manner. At News Track, I specialize in writing sharp political analysis, sports updates, and trending viral content, ensuring accuracy, speed, and strong reader engagement. My writing style focuses on simplifying complex stories while keeping them impactful and reader-friendly. With a growing experience in the media industry, I aim to continue delivering credible, engaging, and high-quality journalism across digital platforms.

Next Story