लव जिहाद, छोटे कपड़े या इंस्टाग्राम रील? राधिका मर्डर केस में दोस्त हिमांशिका ने बता दी पूरी सच्चाई

Radhika Murder Case Update: राधिका यादव मर्डर केस में उसकी बेस्ट फ्रेंड हिमांशिका के नए वीडियो में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

Gausiya Bano
Published on: 13 July 2025 5:39 PM IST
Radhika Murder Case Update
X

Radhika Murder Case Update

Radhika Murder Case Update: राधिका यादव मर्डर केस ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी है। अब इस केस में उसकी बेस्ट फ्रेंड हिमांशिका का एक और वीडियो सामने आया है, जो पूरे मामले को एक नया मोड़ दे रहा है। वीडियो में हिमांशिका ने दावा किया है कि राधिका की हत्या एक पहले से सोची-समझी साजिश थी।

फोन किया... और मन में प्रार्थना की- भगवान, ये राधिका न हो

हिमांशिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि 10 जुलाई की सुबह एक दोस्त का फोन आया, लेकिन उसने रिसीव नहीं किया। इसके कुछ देर बाद उसने खबर देखी कि राधिका यादव की गोली मारकर हत्या। इसके बाद हिमांशिका ने तुरंत राधिका को कॉल किया, लेकिन जवाब नहीं मिला। उस पल उसे लगा मानो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

मां को कमरे में बंद किया, भाई को भेजा बाहर और बेटी को मारी 5 गोलियां

हिमांशिका ने बताया कि राधिका के पिता तीन दिन से उसकी हत्या का प्लान बना रहे थे। वह रिवॉल्वर लेकर घर आए थे। मां को दूसरे कमरे में बंद किया गया, भाई को बाहर भेजा गया और यहां तक कि राधिका के डॉग लूना को भी दूर कर दिया गया। फिर मौका देखकर राधिका के पिता ने उसे पीछे से 5 गोलियां दाग दीं।

कौन पिता अपनी ही बेटी को 5 बार गोली मारता है?

हिमांशिका का दावा है कि राधिका के पिता दीपक यादव ने अपने दोस्तों के कहने पर ऐसा कदम उठाया। लोग दीपक को कहते थे कि तेरी बेटी छोटे कपड़े पहनती है, मेकअप करती है, तू उसके पैसों पर पल रहा है। बस यहीं से नफरत ने जन्म लिया और एक पिता अपनी ही बेटी का कातिल बन गया।

68 फॉलोअर्स वाले अकाउंट पर कौन रील स्टार बनता है?

हिमांशिका ने आगे कहा कि जो लोग राधिका को ‘रील गर्ल’ कहकर जज कर रहे हैं, वो मुझे ये बताए कि अगर वो पब्लिक फिगर होती तो उसका इंस्टा अकाउंट प्राइवेट क्यों होता? अगर 68 फॉलोअर्स वाले अकाउंट पर कौन रील स्टार बनता है, जो भी प्राइवेट अकाउंट के साथ।

भाई ने बेबुनियाद बताया हिमांशिका का दावा

इस मामले में राधिका के भाई ने हिमांशिका के सभी दावों को खारिज कर दिया है। भाई ने कहा, “उसके पिता को किसी ने ताना नहीं मारा और घर में कोई बंधक जैसी बात नहीं थी।” उन्होंने वीडियो को झूठा और भ्रामक करार दिया है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Gausiya Bano
ABOUT THE AUTHOR

Gausiya Bano

Gausiya Bano is a Multimedia Journalist based in Lucknow, the capital city of Uttar Pradesh, currently serving as Desk In-Charge at Newstrack. She holds a postgraduate degree in Journalism from Makhanlal Chaturvedi National University, Bhopal, Madhya Pradesh. With over 2.5 years of experience, she has worked with leading organizations including Rajasthan Patrika and NewsBytes. She has expertise in news desk operations, reporting and digital journalism. At Newstrack She oversees content management, ensures editorial accuracy and coordinates with reporters to maintain high newsroom standards. Passionate about ethical reporting and adapting to the evolving media landscape, Gausiya Bano continues to grow as a dedicated and responsible journalist.

Next Story