Maharashtra में आधी रात को हाईराइज बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 2 की मौत से हड़कंप; 15 को बचाया गया

Maharashtra Fire: वसई-विरार सिटी म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के कमिश्नर पृथ्वीराज बी.पी. ने बताया कि प्रशासन को आग लगने की सूचना मंगलवार रात करीब 11:30 बजे मिली थी।

Priya Singh Bisen
Published on: 14 Oct 2026 8:20 AM IST
Nalasopara Fire
X

Nalasopara Fire

Maharashtra Fire: महाराष्ट्र के नालासोपारा (Nalasopara Fire News) में मंगलवार रात एक हाईराइज बिल्डिंग में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। वसई-विरार इलाके में स्थित इंपीरियल टॉवर (Imperial Heights Fire) की आठवीं से दसवीं मंजिल तक आग फैल गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि 15 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट (Short Circuit) होने की आशंका जताई जा रही है।

रात करीब 11:30 बजे मिली आग की सूचना

यह घटना लिंक रोड पर स्थित इंपीरियल टॉवर हाईराइज बिल्डिंग में हुई। वसई-विरार सिटी म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के कमिश्नर पृथ्वीराज बी.पी. ने बताया कि प्रशासन को आग लगने की सूचना मंगलवार रात करीब 11:30 बजे मिली थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच गईं और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया।

आठवीं से दसवीं मंजिल तक फैली आग

आग इमारत की आठवीं, नौवीं और दसवीं मंजिल तक फैल गई थी। ऊंची इमारत में आग लगने के कारण वहां मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कई लोगों को अपनी जान बचाने के लिए इमारत के बाहरी हिस्से पर लटकना पड़ा।

क्रेन की मदद से बचाई गई लोगों की जान

हादसे के दौरान बचाव दल ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं, इमारत में मौजूद कई अन्य लोग खुद ही नीचे उतर आए। बाहरी हिस्से पर लटके लोगों को बचाने के लिए क्रेन (Crane Rescue Operation) की मदद ली गई। राहत और बचाव टीमों ने मुश्किल हालात में लोगों को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया।

हादसे में 2 की मौत, महिला की मौत की पुष्टि बाकी

इस भीषण आग की घटना में दो लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है। वहीं, 60 वर्ष से अधिक उम्र की एक महिला की मौत की खबर भी सामने आ रही है, हालांकि इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और बचाव कार्य के दौरान पुलिस, दमकल विभाग तथा प्रशासन की टीमें मौके पर सक्रिय रहीं।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.comPriyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story