TRENDING TAGS :
CJP की फंडिंग को लेकर महुआ मोइत्रा का BJP पर निशाना, बोलीं-CJP को विदेश नहीं, भाजपा से मिल रहा पैसा
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह पर तीखा हमला बोला है। जितेंद्र सिंह ने कॉकरोच जनता पार्टी को विदेशों से फंड मिलने के आरोप लगाए थे। अब इस पर महुआ मोइत्रा की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है।
Image Source - Social Media
Mahua Moitra : केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फंडिंग वाले बयान पर सियासत गर्मा गई है। जितेंद्र सिंह ने आरोप लगाया था कि सीजेपी को विदेशों से फंड मिल रहा है और तभी वो इतने बड़े स्केल का प्रदर्शन भारत में कर पा रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा ने जितेंद्र सिंह के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सीजेपी को विदेशों से नहीं बल्कि भाजपा से ही फंड मिल रहा है।
महुआ मोइत्रा ने जितेंद्र सिंह के बयान पर कसा तंज
जितेंद्र सिंह के आरोपों पर महुआ मोइत्रा ने तंज कसा और कहा कि सीजेपी को बाहर से नहीं बल्कि भाजपा से ही फंड मिल रहा है है। उन्होंने कहा कि सीजेपी के सदस्य पहले ही कह चुके हैं कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी से फंड मिल रहा है और कोई विदेशी सोर्स उनके पास नहीं है।
“भाजपा ही कर रही CJP की फंडिंग”
महुआ मोइत्रा ने अपने बयान में कहा “सीजेपी पहले ही कह चुकी है कि उन्हें भाजपा से फंडिंग मिल रही है। उनके पास कोई विदेशी सोर्स नहीं है। आशुतोष रांका, सौरव दास सभी पहले ही कह चुके हैं उन्हें भाजपा और इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए पैसा मिल रहा है, जो बीजेपी को दिए गए हैं। तो इसमें दिक्कत क्या है? और आपने सौरव को क्यों छोड़ दिया? उन्हें भी भाजपा से फंड मिल रहा है। उन्होंने खुद कहा है कि विदेशों से उनके फंड नहीं आ रहे हैं। इसी वजह से जितेंद्र सिंह ने कहा था कि उन्हें पता है कि सीजेपी को कौन फंड कर रहा है? क्योंकि भाजपा ही उनकी फंडिंग कर रही है।“
महुआ मोइत्रा के इस बयान पर सौरव दास की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। सौरव दास ने रोने वाली इमोजी शेयर की है।
जितेंद्र सिंह ने CJP को विदेशों से फंड मिलने का लगाया था आरोप
आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को सीजेपी के संस्थापक अभिजीते दीपके और आशुतोष रांका पर बड़ा आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि सीजेपी को विदेशों से फंडिंग मिल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि अभिजीत को अमेरिका के डोनर से, जबकि आशुतोष को पाकिस्तानी नेताओं से पैसे मिल रहे हैं। उन्होंने कहा “सीजेपी नेताओं को देश-विदेश के भारत विरोधी संगठनों से पैसे मिल रहे हैं। ये ताकतें मिलकर देश में अशांति फैलाने की कोशिश कर रही हैं।“
CJP पर पहले भी लग चुके हैं विदेशी फंडिंग के आरोप
आपको बता दें कि सीजेपी पर इससे पहले भी भाजपा विदेशी फंडिंग का आरोप लगा चुकी है। जुलाई 2026 में जब सीजेपी ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था, तब भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और बीजेपी IT सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने आरोप लगाया था कि इसके पीछे भारत विरोधी विदेशी ताकते हैं। इसके बाद एक याचिकाकर्ता ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायकर कर सीजेपी के प्रदर्शन में विदेशी फंडिंग की जांच कराने की मांग की थी। वहीं अभिजीत दीपके विदेशी फंडिंग के आरोपों को पहले ही खारिज कर चुके हैं। उन्होंने सीजेपी के आंदोलनों को लेकर कहा था कि वो वह और उनके दोस्त मिलकर इन आंदोलनों के लिए पैसा जुटाते हैं।


