Mainpuri News: मैनपुरी में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल, किसान ने लगाया अवैध कब्जे और मारपीट का आरोप

Mainpuri Land Dispute: Uttar Pradesh के Mainpuri में जमीन विवाद ने तूल पकड़ा। किसान रामबरन ने ग्राम रेपुरा में कृषि भूमि पर अवैध कब्जे और मारपीट का आरोप लगाते हुए प्रशासन से न्याय की मांग की।

Ashraf Ansari
Published on: 13 May 2026 7:03 PM IST
Mainpuri News: मैनपुरी में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल, किसान ने लगाया अवैध कब्जे और मारपीट का आरोप
X

Mainpuri Land Dispute: मैनपुरी जनपद के थाना कुर्रा क्षेत्र के ग्राम रेपुरा में जमीन विवाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। गांव निवासी किसान रामबरन ने कुछ लोगों पर उनकी कृषि भूमि पर अवैध कब्जा करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित किसान ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर मामले में निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। किसान का कहना है कि विवादित भूमि ही उनके परिवार के भरण-पोषण का एकमात्र सहारा है और यदि इस पर कब्जा हो गया तो परिवार के सामने आर्थिक संकट और भूखमरी जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। रामबरन के अनुसार गाटा संख्या 308 स्थित कृषि भूमि उनके परिवार की पैतृक संपत्ति है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग बिना किसी वैध दस्तावेज के जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। पीड़ित ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की मांग की है।

पीड़ित किसान ने बताया कि उनके पिता रामप्रकाश ने वर्ष 2004 में गाटा संख्या 2194 का लगभग 0.324 हेक्टेयर हिस्सा रणवीर सिंह पुत्र रामसेवक को बेचा था और उसी समय संबंधित भूमि का कब्जा भी दे दिया गया था। किसान का आरोप है कि खरीदार पक्ष अब गाटा संख्या 308 पर नजर गड़ाए हुए है और उसी भूमि पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, जबकि उस भूमि से संबंधित कोई वैध बैनामा या दस्तावेज उनके पास नहीं है।

रामबरन ने दावा किया कि यदि विपक्षी पक्ष के पास गाटा संख्या 308 से संबंधित कोई वैध दस्तावेज है तो वह जमीन छोड़ने को तैयार हैं, लेकिन अब तक ऐसा कोई प्रमाण सामने नहीं आया है। वहीं पीड़ित परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि कई बार बाहरी लोगों को बुलाकर उनके साथ मारपीट की गई। इस मामले में थाना कुर्रा में 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की बात भी सामने आई है।

परिवार का आरोप है कि जब भी लेखपाल जांच के लिए मौके पर पहुंचते हैं, उन पर दबाव बनाकर गलत रिपोर्ट लगवा दी जाती है। किसान रामबरन का कहना है कि वह पिछले दो वर्षों से अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक कोई निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित परिवार ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो वे आमरण अनशन करने को मजबूर होंगे। फिलहाल पूरे मामले में जिला प्रशासन की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Harsh Sharma

Harsh Sharma

Mail ID - harsha4avan@gmail.com

I began my journalism career as a Content Writer with India News (InKhabar), where I gained hands-on experience in writing fast-paced, digital-first news stories. Over the years, my professional journey has grown alongside News Track, where I currently work as a Content Writer, covering sports, politics, and viral news stories with clarity, impact, and audience appeal. I completed my Bachelor of Mass Media (BMM) from Vande Mataram Degree College, Dombivli, followed by a Post Graduate Diploma in TV Journalism from AAFT, Delhi, which strengthened my understanding of broadcast journalism, news production, and storytelling. In addition to digital journalism, I have also worked on short films and creative media projects, gaining practical exposure to scripting, storytelling, and visual communication. This creative background helps me present news in a compelling and engaging manner. At News Track, I specialize in writing sharp political analysis, sports updates, and trending viral content, ensuring accuracy, speed, and strong reader engagement. My writing style focuses on simplifying complex stories while keeping them impactful and reader-friendly. With a growing experience in the media industry, I aim to continue delivering credible, engaging, and high-quality journalism across digital platforms.

Next Story