Mizoram Plane Crash: मिजोरम में बड़ी दुर्घटना, बर्मी सेना का विमान क्रैश, छह जख्मी

Mizoram Plane Crash: यह विमान मिजोरम में फंसे अपने सैनिकों को वापस लेने आया था। लेंगपुई हवाई अड्डे पर लैंड करते हुए यह फिसल कर दूर चला गया।

Krishna Chaudhary
Published on: 23 Jan 2024 1:17 PM IST
Mizoram Plane Crash
X

Mizoram Plane Crash  (photo: social media )

Mizoram Plane Crash: उत्तर पूर्वी राज्य मिजोरम से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पड़ोसी देश म्यांमार की सेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसा लेंगपुई हवाई अड्डे पर हुई है। हादसे के वक्त विमान में पायलट के साथ 14 लोग सवार थे। गंभीर रूप से जख्मी छह लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह विमान मिजोरम में फंसे अपने सैनिकों को वापस लेने आया था। लेंगपुई हवाई अड्डे पर लैंड करते हुए यह फिसल कर दूर चला गया। विमान में सवार 14 लोगों में छह जख्मी हो गए जबकि 8 लोगों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा है।

म्यांमार में चल रहा सिविल वॉर

म्यांमार में लंबे समय से सिविल वॉर चल रहा है। पूरा देश एक जंग का मैदान बन चुका है। सेना और विद्रोही गुटों के बीच भीषण झड़पें हो रही हैं। सेना के अत्याचार से बचने के लिए म्यांमार की सीमा सटे भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों में बड़ी संख्या में लोग शरण ले रहे हैं। पिछले दिनों म्यांमार सीमा पर विद्रोही गुटों और म्यांमार सेना के बीच भीषण लड़ाई हुई थी, जिसमें विद्रोही भारी पड़े थे। म्यांमार सेना के जवानों को जान बचाने के लिए मिजोरम की सीमा में प्रवेश करना पड़ा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 276 सैनिक भागकर मिजोरम में शरण लिए हुए थे। इनमें से 184 सैनिकों को म्यांमार की सेना सोमवार को अपने साथ वापस ले गई थी। मंगलवार को शेष 92 सैनिकों को लेने भारत आई थी, इसी दौरान उनका प्लेन हादसे का शिकार हो गया।

रविवार को अफगानिस्ता में प्लेन क्रैश हुआ था

बता दें कि इससे पहले रविवार को अफगानिस्तान में एक प्लेन के क्रैश होने की खबर सामने आई थी। शुरूआती रिपोर्ट्स में बताया जा रहा था कि यह एक भारतीय यात्री विमान था, जो कि रूस की राजधानी मास्को जा रहा था। हालांकि, सिविल एविएशन विभाग ने इन दावों को खारिज करते हुए बताया कि उस रूट पर कोई भारतीय यात्री विमान ऑपरेट ही नहीं होता।

बाद में रूसी विमानन निगरानी संस्था रोसावियात्सिया के हवाले से जानकारी सामने आई कि दुर्घटनाग्रस्त विमान एक चार्टर एंबुलेंस था जो थाईलैंड के पटाया उटापाओ हवाई अड्डे से भारत और उज्बेकिस्तान होते हुए मास्को जा रहा था।

Krishna Chaudhary
ABOUT THE AUTHOR

Krishna Chaudhary

Krishna Chaudhary having four year experience of working in different positions during his Journalism. Having Expertise to create content in Politics, Crime, National and International Affiars.

Next Story