गुजरात में बड़ा सियासी उलटफेर: मुख्यमंत्री को छोड़कर सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, कल नई कैबिनेट लेगी शपथ

गुजरात में बड़ा सियासी उलटफेर, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को छोड़कर पूरी मंत्रिपरिषद ने दिया इस्तीफा। कल नई कैबिनेट शपथ लेगी।

Shivam Shrivastava
Published on: 16 Oct 2025 4:46 PM IST (Updated on: 16 Oct 2025 4:56 PM IST)
गुजरात में बड़ा सियासी उलटफेर: मुख्यमंत्री को छोड़कर सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, कल नई कैबिनेट लेगी शपथ
X

Gujarat Breaking News: गुजरात में गुरुवार को अचानक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में राज्य मंत्रिपरिषद के सभी मंत्रियों से इस्तीफा ले लिया गया। सूत्रों के अनुसार, यह फैसला भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर लिया गया है।

मुख्यमंत्री निवास पर हुई इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मंत्रियों को निर्णय की जानकारी दी, जिसके बाद सभी ने अपने-अपने त्यागपत्र मुख्यमंत्री को सौंप दिए।

सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल आज रात राज्यपाल से मुलाकात कर मंत्रिपरिषद के सामूहिक इस्तीफे सौंपेंगे। माना जा रहा है कि यह कदम राज्य में संभावित कैबिनेट विस्तार की तैयारी का हिस्सा है।

हालांकि इस घटनाक्रम पर भाजपा या मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल शुक्रवार रात राज्यपाल से मुलाकात कर अपनी मंत्रिपरिषद के सभी सदस्यों के इस्तीफे सौंपेंगे। माना जा रहा है कि यह कदम राज्य में संभावित कैबिनेट विस्तार का हिस्सा है।

हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम पर अब तक न तो मुख्यमंत्री कार्यालय और न ही भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है।

शुक्रवार को नई मंत्रिपरिषद लेगी शपथ

सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह 11:30 बजे गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में नई मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी उपस्थित रहेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष का निर्देश: सीएम को छोड़कर सभी मंत्रियों से इस्तीफा

भाजपा सूत्रों के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को छोड़कर मंत्रिपरिषद के सभी 16 मंत्रियों से इस्तीफा देने को कहा है। मुख्यमंत्री अब इन इस्तीफों को राज्यपाल के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।

नई ऊर्जा और युवा नेतृत्व पर फोकस

पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह बदलाव संगठन और सरकार दोनों में नई ऊर्जा और ताजगी लाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। भाजपा का लक्ष्य है कि युवा और नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल कर राज्य में भविष्य की राजनीतिक रणनीति को और मजबूत किया जाए।

यह भी गौर करने योग्य है कि गुजरात में अगला विधानसभा चुनाव 2027 में होना है, और पार्टी चाहती है कि उससे पहले प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर एक नई, प्रभावशाली टीम तैयार की जाए।

1 / 5
Your Score0/ 5
Shivam Shrivastava
ABOUT THE AUTHOR

Shivam Shrivastava

Former Content Writer Mail ID - shivam09231@gmail.comshivam09231@gmail.com

शिवम उत्तर प्रदेश के एक युवा और उभरते पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 4 वर्षों का अनुभव प्राप्त है। वे राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य और हाइपरलोकल खबरों की गहरी समझ रखते हैं और समसामयिक मुद्दों पर सटीक व प्रभावशाली रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी विशेष रुचि डाटा-ड्रिवन पत्रकारिता और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग में है, जिससे उनकी खबरें अधिक तथ्यात्मक और विश्वसनीय बनती हैं। वे जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल मीडिया के बदलते स्वरूप को भी समझते हैं। लेखन और रिसर्च में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक सक्षम और जिम्मेदार पत्रकार के रूप में स्थापित करती है।

Next Story