मालेगांव की 'बुर्के वाली मेयर जिसके लिए कांग्रेस-सपा ने कर दिया बड़ा 'खेला'?

मालेगांव की नई मेयर शेख नसरीन खालिद बनी हैं। 84 सदस्यीय मालेगांव नगर निगम में उन्हें 43 वोट मिले, जिससे उन्होंने शिवसेना (शिंदे गुट) की उम्मीदवार लता घोडके को हराया।

Shivam Shrivastava
Published on: 8 Feb 2026 11:51 AM IST
मालेगांव की बुर्के वाली मेयर जिसके लिए कांग्रेस-सपा ने कर दिया बड़ा खेला?
X

महाराष्ट्र के नासिक जिले के मालेगांव नगर निगम को नई मेयर मिल गई है। शनिवार को हुए चुनाव में ISLAM पार्टी की उम्मीदवार शेख नसरीन खालिद मेयर बनीं। मालेगांव में सिर्फ मेयर ही नहीं, बल्कि डिप्टी मेयर का पद भी एक मुस्लिम महिला को मिला है। समाजवादी पार्टी की शान-ए-हिंद निहाल अहमद डिप्टी मेयर चुनी गईं।

चुनाव का परिणाम और वोटिंग

मालेगांव नगर निगम में 84 पार्षद हैं। 15 जनवरी को चुनाव हुए थे, जिसमें सबसे ज्यादा 35 सीटें ISLAM पार्टी ने जीतीं। AIMIM (असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी) को 21, शिवसेना (शिंदे गुट) को 18, समाजवादी पार्टी को 5, कांग्रेस को 3 और बीजेपी को 2 सीटें मिलीं।

मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव जीतने के लिए 43 वोटों की जरूरत थी। शेख नसरीन को 43 वोट मिले ISLAM पार्टी के 35, समाजवादी पार्टी के 5 और कांग्रेस के 3। शिवसेना की उम्मीदवार लता घोडके को सिर्फ 18 वोट मिले। डिप्टी मेयर पद के लिए निहाल अहमद को भी 43 वोट मिले। AIMIM और बीजेपी ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया।

इस तरह से मेयर का पद ISLAM पार्टी को और डिप्टी मेयर का पद समाजवादी पार्टी को गया।

शेख नसरीन कौन हैं?

शेख नसरीन को 'बुर्के वाली मेयर' कहा जा रहा है, क्योंकि स्थानीय चुनाव के दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने भविष्य में मुंबई को भी 'बुर्के वाली मेयर' मिलने की बात कही थी।

वह एक राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं। शेख नसरीन, कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ शेख की रिश्तेदार हैं और उनके छोटे भाई शेख खालिद की पत्नी हैं। आसिफ शेख ने 2022 में ISLAM पार्टी बनाई थी। उनके पिता शेख राशिद भी कांग्रेस के पूर्व विधायक रह चुके हैं।

मालेगांव पर शेख परिवार का दबदबा

शेख राशिद और उनका परिवार मालेगांव में दशकों से प्रभावशाली रहा है। 2022 के नगर निगम चुनाव के बाद शेख राशिद, उनकी पत्नी ताहिरा और बेटे आसिफ शेख ने कांग्रेस छोड़कर ISLAM पार्टी बनाई। ताहिरा शेख पहले भी मालेगांव की मेयर रह चुकी हैं। शेख नसरीन इस परिवार की तीसरी सदस्य हैं, जो मालेगांव की मेयर बनी हैं।

Shivam Shrivastava
ABOUT THE AUTHOR

Shivam Shrivastava

शिवम उत्तर प्रदेश के एक युवा और उभरते पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 4 वर्षों का अनुभव प्राप्त है। वे राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य और हाइपरलोकल खबरों की गहरी समझ रखते हैं और समसामयिक मुद्दों पर सटीक व प्रभावशाली रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी विशेष रुचि डाटा-ड्रिवन पत्रकारिता और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग में है, जिससे उनकी खबरें अधिक तथ्यात्मक और विश्वसनीय बनती हैं। वे जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल मीडिया के बदलते स्वरूप को भी समझते हैं। लेखन और रिसर्च में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक सक्षम और जिम्मेदार पत्रकार के रूप में स्थापित करती है।

Next Story