मोदी पर टिप्पणी कर बुरे फंसे खड़गे! पुलिस थाने में हो गई शिकायत, अब BJP ने की लीगल एक्शन की मांग

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर की गई कथित टिप्पणी पर विवाद बढ़ गया है।

Sachin Singh
Published on: 25 Oct 2026 9:23 PM IST
मोदी पर टिप्पणी कर बुरे फंसे खड़गे! पुलिस थाने में हो गई शिकायत, अब BJP ने की लीगल एक्शन की मांग
X

Kharge Modi Remark Controversy: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की एक टिप्पणी ने बिहार की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए बयान का मामला अब पुलिस थाने तक पहुंच गया है। बीजेपी के बिहार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णा सिंह कल्लू ने पटना के कोतवाली थाने में शिकायत देकर खरगे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि खरगे ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के दिवंगत पिता को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। अब इस मामले में पुलिस से जांच कर उचित कदम उठाने की मांग की गई है।

पटना के कोतवाली थाने में क्यों पहुंचा मामला?

यह पूरा विवाद 25 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हुई टिप्पणी से जुड़ा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसी दौरान उनके भाषण के बीच एक व्यक्ति ने अपनी बात कही, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया।

बीजेपी नेता कृष्णा सिंह कल्लू ने इसी मामले को लेकर कोतवाली थाने में शिकायत दी है। उनका कहना है कि किसी राजनीतिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के परिवार को लेकर इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना उचित नहीं है। उन्होंने पुलिस से पूरे घटनाक्रम की जांच करने और आरोपों की पुष्टि होने पर कानून के मुताबिक कार्रवाई करने की मांग की है।

शिकायत में क्या मांग की गई है?

बीजेपी नेता कृष्णा सिंह कल्लू ने अपने आवेदन में पुलिस से पूरे मामले को गंभीरता से लेने का अनुरोध किया है। शिकायत में कहा गया है कि यदि जांच के दौरान कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की पुष्टि होती है, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।

फिलहाल, शिकायतकर्ता ने जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में आगे क्या कदम उठाए जाते हैं, यह पुलिस की जांच और उपलब्ध तथ्यों पर निर्भर करेगा। वहीं, खरगे की टिप्पणी को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज होने की संभावना है।

खरगे के किस बयान पर मचा बवाल?

कार्यक्रम के दौरान मौजूद एक व्यक्ति की बात पर खरगे ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, "मोदी का बाप भी जाएगा। चल मोदी की झूठ बोलने की आदत है।" इस टिप्पणी के सामने आने के बाद बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधा और राजनीतिक भाषा की मर्यादा को लेकर सवाल उठाए।

विवाद की वजह यह भी रही कि खरगे और वहां मौजूद लोगों ने उस व्यक्ति की बात को अलग तरीके से समझ लिया। इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर माहौल गर्म हो गया और मामला बहस से आगे बढ़ गया।

जिस शख्स की बात पर हुआ विवाद, उसने क्या सफाई दी?

इस पूरे घटनाक्रम में संतोष कुमार नाम के व्यक्ति की भूमिका भी चर्चा में है। बताया गया कि उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर अपनी बात रखते हुए कहा था कि जब तक देश में विद्रोह नहीं होगा, तब तक मोदी सत्ता से नहीं जाएंगे।

संतोष कुमार का कहना है कि उसकी बात का सही मतलब नहीं समझा गया। आरोप है कि कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उसे बीजेपी से जुड़ा व्यक्ति समझ लिया और उसके साथ मारपीट करने के बाद सभागार से बाहर निकाल दिया। इस तरह, जिस बयान को लेकर पहले कार्यक्रम में विवाद हुआ, वह अब पुलिस में शिकायत तक पहुंच गया है।

Sachin Singh
ABOUT THE AUTHOR

Sachin Singh

Conetent Writer Mail ID - sachinsingh.alert@gmail.comsachinsingh.alert@gmail.com

Sachin Singh is a media professional with 4 years of experience in the field of journalism and digital media. After completing his education at Jamia Millia Islamia Central University, he has worked with reputed media organizations such as Editor ji, ABP News and Doordarshan. Currently, Sachin Singh is working as a Content Writer with News Track, where he contributes to fast-paced digital news coverage and content creation. His areas of interest include politics, national and international affairs, and food. With experience across different formats of journalism, he focuses on producing informative, accurate, and engaging content for digital audiences.

Next Story