Malviya Nagar Fire Case: मालवीय नगर अग्निकांड में बड़ा एक्शन, होटल मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार

Malviya Nagar Fire Case: दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड के बाद फरार होटल मालिक लवकेश बजाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। होटल के लाइसेंस और अग्निशमन सुरक्षा नियमों के पालन की गहन जांच की जा रही है।

Harsh Sharma
Published on: 3 Jun 2026 10:09 PM IST
Malviya Nagar Fire Case: मालवीय नगर अग्निकांड में बड़ा एक्शन, होटल मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार
X

Malviya Nagar Fire Case: दिल्ली के मालवीय नगर (हौज रानी) इलाके में हुए भीषण अग्निकांड के बाद फरार चल रहे होटल मालिक लवकेश बजाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस हादसे ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया था, जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी और कई घायल हुए थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी घटना के बाद से ही फरार था और लगातार उसकी तलाश की जा रही थी। अब गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है ताकि हादसे के असली कारणों और लापरवाही की सच्चाई सामने आ सके।

होटल के लाइसेंस और नियमों की जांच शुरू

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जिस फ्लोरिश स्टे होटल में आग लगी, वह दिल्ली सरकार के पर्यटन विभाग से रजिस्टर्ड था। इसे सिल्वर कैटेगरी के तहत बेड एंड ब्रेकफास्ट इस्टैब्लिशमेंट के रूप में चलाने की अनुमति दी गई थी। यह लाइसेंस 3 मई 2024 को जारी किया गया था और 2 मई 2027 तक वैध था। दस्तावेजों के अनुसार, इस भवन की पहली और दूसरी मंजिल पर कुल 6 कमरों (प्रत्येक फ्लोर पर 3-3 कमरे) के संचालन की अनुमति थी।

सुरक्षा मानकों पर सवाल

पुलिस अब इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि क्या होटल में अग्निशमन सुरक्षा नियमों का पालन किया गया था या नहीं। शुरुआती संदेह यह भी है कि कई सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई हो सकती है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हादसे ने एक बार फिर राजधानी में होटल सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Harsh Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Harsh Sharma

Harsh Sharma is a Content Writer at Newstrack.com.

Next Story