ममता बनर्जी पर कालीघाट में चाकू से हमला, साड़ी खींचने का आरोप, TMC ने पुलिस में दर्ज की शिकायत

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश का आरोप सामने आया है।

Sachin Singh
Published on: 13 Oct 2026 8:40 PM IST (Updated on: 13 Oct 2026 9:37 PM IST)
ममता बनर्जी पर कालीघाट में चाकू से हमला, साड़ी खींचने का आरोप, TMC ने पुलिस में दर्ज की शिकायत
X

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश किए जाने का मामला सामने आया है। तृणमूल कांग्रेस का दावा है कि ममता बनर्जी जब कालीघाट स्थित अपने घर के पास मिलन संघ दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करने जा रही थीं, तभी एक महिला ने उन पर चाकू से हमला करने की कोशिश की।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले को लेकर टीएमसी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पार्टी की ओर से आरोप लगाया गया है कि ममता बनर्जी को निशाना बनाने की कोशिश की गई।

घर से निकलते ही युवती ने की झपटने की कोशिश?

मिली जानकारी के मुताबिक, ममता बनर्जी दिल्ली में अपने कार्यक्रम पूरे करने के बाद एक दिन पहले ही कालीघाट स्थित अपने घर लौटी थीं। मंगलवार शाम उन्हें घर के पास ही मिलन संघ दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करने जाना था। इस दौरान टीएमसी के कुछ नेता और कार्यकर्ता उनके घर के बाहर मौजूद थे।

आरोप है कि एक युवती खुद को ममता बनर्जी की भांजी बताकर उनके घर के दरवाजे तक पहुंच गई थी। जैसे ही ममता बनर्जी घर से बाहर निकलीं, युवती ने कथित तौर पर उनकी तरफ झपटने की कोशिश की। वहां मौजूद लोग अचानक हुई इस घटना से पहले हैरान रह गए, लेकिन जल्द ही उन्होंने स्थिति को संभालने की कोशिश की।

साड़ी खींचने का आरोप, लोगों ने युवती को पकड़ा

टीएमसी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आरोप है कि युवती ममता बनर्जी के करीब पहुंच गई और उनकी साड़ी खींचने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे पकड़ने की कोशिश की और जमीन पर गिराकर काबू में कर लिया।

पार्टी के लोगों का दावा है कि इस वजह से ममता बनर्जी को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। युवती के पास से चाकू मिलने की बात भी कही गई है। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई और कालीघाट थाने की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद युवती को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया।

कौन है युवती और वह चाकू लेकर क्यों पहुंची?

रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती जानकारी में युवती के सिविक वॉलंटियर होने की बात कही गई है। उसके नशे का आदी होने का दावा भी किया गया है, लेकिन इन बातों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। पुलिस उसकी पहचान और घटना के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है।

घटना के बाद भी पूजा पंडाल के उद्घाटन में पहुंचीं ममता

रिपोर्ट के अनुसार, घटना के बाद ममता बनर्जी मिलन संघ दुर्गा पूजा पंडाल के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचीं। वहीं, कालीघाट के टीएमसी नेताओं ने इस मामले को लेकर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पार्टी के नेताओं ने घटना के बाद ममता बनर्जी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

Sachin Singh
ABOUT THE AUTHOR

Sachin Singh

Conetent Writer Mail ID - sachinsingh.alert@gmail.comsachinsingh.alert@gmail.com

Sachin Singh is a media professional with 4 years of experience in the field of journalism and digital media. After completing his education at Jamia Millia Islamia Central University, he has worked with reputed media organizations such as Editor ji, ABP News and Doordarshan. Currently, Sachin Singh is working as a Content Writer with News Track, where he contributes to fast-paced digital news coverage and content creation. His areas of interest include politics, national and international affairs, and food. With experience across different formats of journalism, he focuses on producing informative, accurate, and engaging content for digital audiences.

Next Story