TRENDING TAGS :
Medicine Scam in Delhi : दिल्ली सरकार को CBI का पत्र, आयुर्वेद संस्थान की जांच की अनुमति मांगी
Medicine Scam in Delhi : सीबीआई ने सरकार से मांग की है कि वो दिल्ली के अस्पताल में दवा घोटले की जांच करने के लिए केस दर्ज करना चाहती है। आइये जानते हैं क्या है ये पूरा मामला।
Medicine Scam in Delhi (Image Credit-Social Media)
Medicine Scam in Delhi : दिल्ली के नजफगढ़ से चौधरी ब्रह्म प्रकाश आयुर्वेद चरक संस्थान में एक दवा घोटाले के मामले में सीबीआई ने जांच शुरू करने के लिए दिल्ली सरकार से अनुमति की मांग की है। यह मामला तब सामने आया जब जनवरी में विजिलेंस को इस घोटाले की शिकायत मिली। जिसमें कहा गया था कि अस्पताल प्रशासन ने बिना टेंडर जारी किए दवाइयों की खरीद की है। मेरठ से संचालित इस प्राइवेट कंपनी ने अस्पताल को दवाइयों की सप्लाई की लेकिन नियमों का पालन नहीं किया गया। आइये जानते हैं क्या है ये पूरा मामला।
दिल्ली के अस्पताल में दवा घोटले की जांच करेगी CBI
दरअसल दिल्ली में बिना वैध टेंडर जारी किये अस्पताल प्रशासन ने कंपनी को ऑर्डर दे दिया। जिसके बाद कंपनी के सभी बिल को पास करके इसका भुगतान भी कर दिया गया। यह न केवल स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रधान सचिव के आदेश का उल्लंघन था बल्कि दवा की खरीद के लिए स्वीकृति देने वाली संस्था के नियमों का भी उल्लंघन था। इसके बाद विजिलेंस को शिकायत मिली और उसने इसकी तुरंत जांच भी शुरू कर दी। जांच के दौरान कई गड़बड़ियों का पता चला जिसके बाद अस्पताल प्रशासन और अन्य एजेंसी को पत्र जारी किए गए।
दिल्ली की नई सरकार के पास आई फाइल
सीबीआई ने 10 मार्च को दिल्ली सरकार को एक पत्र लिखा जिसमें इस पूरे मामले की जांच शुरू करने और केस दर्ज करने की अनुमति की मांग की। इस दौरान दिल्ली में बीजेपी सरकार ने कार्यभार संभाल लिया और अब मामले की जांच की फाइल उनके पास है. दिल्ली सरकार से अनुमति मिलने के बाद सीबीआई इस मामले की जांच शुरू करने वाली है। सीबीआई के साथ दिल्ली सरकार की एंटी करप्शन ब्रांच (एसीबी) भी इस मामले की जांच कर रही है। एसीबी का कहना है कि इस मामले में बिना देर किये जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।


