TRENDING TAGS :
Mehrauli Building Collapse: दिल्ली के महरौली में इमारत गिरने से अफरा-तफरी, कई लोगों के फंसे होने का आशंका
Mehrauli Building Collapse: दिल्ली के महरौली इलाके में एक पांच मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया। मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। पुलिस, दमकल विभाग और बचाव दल मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं।
Mehrauli Building Collapse: दिल्ली के महरौली थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां एक पांच मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और बचाव दल मौके पर पहुंच गए तथा राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। अधिकारियों के अनुसार मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
Next Story


