Modi Cabinet से कई दिग्गजों की छुट्टी तय! राघव चड्ढा को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान पर सस्पेंस

Modi Cabinet Reshuffle Update: मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की चर्चाएं तेज हैं। धर्मेंद्र प्रधान की भूमिका पर सवाल, कई मंत्रियों के विभाग बदलने और नए चेहरों की एंट्री की अटकलों के बीच जानिए पूरी सियासी हलचल।

Harsh Srivastava
Published on: 26 Jun 2026 12:02 PM IST (Updated on: 26 Jun 2026 12:03 PM IST)
Modi Cabinet से कई दिग्गजों की छुट्टी तय! राघव चड्ढा को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान पर सस्पेंस
X

Modi Cabinet Reshuffle Update: देश के सियासी गलियारों में इस समय एक बहुत बड़ी हलचल मची हुई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार अपने मंत्रिमंडल में एक बहुत बड़ा और चौंकाने वाला फेरबदल करने की तैयारी में है. हालांकि, इस बड़े बदलाव को लेकर किसी निश्चित तारीख या मंत्रियों के नामों की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन राजनीतिक हलकों में यह चर्चा बेहद तेज है कि इस बार कई बड़े मंत्रियों की कुर्सी छिन सकती है या उनके विभागों में भारी फेरबदल हो सकता है. इस महा-मंथन को तब और हवा मिल गई जब हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अलग-अलग मुलाकात की.

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर गिर सकती है गाज

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस फेरबदल में सबसे बड़ा झटका शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को लग सकता है. देश में पिछले कुछ समय से हुए पेपर लीक मामलों को लेकर वे लगातार विपक्ष के तीखे हमलों और चौतरफा जन-आक्रोश का सामना कर रहे हैं. देश भर में उनके खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों के चलते पार्टी उनकी छुट्टी कर सकती है. इसके अलावा, नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी की जगह पंजाब या सिख समुदाय के किसी अन्य कद्दावर नेता को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है. चर्चा यह भी है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, नितिन गडकरी और मनोहर लाल खट्टर जैसे बड़े दिग्गजों के विभागों को भी बदला जा सकता है.

इन नए सूरमाओं को मिल सकती है एंट्री

इस नए मंत्रिमंडल में कुछ बेहद चौंकाने वाले चेहरों की एंट्री होने की पूरी संभावना जताई जा रही है. महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे और लोकसभा सांसद श्रीकांत शिंदे को केंद्र में कोई बड़ा और मलाईदार पद सौंपा जा सकता है. वहीं, आम आदमी पार्टी का दामन छोड़कर हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए युवा राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को भी मोदी अपनी टीम में बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं. इसके साथ ही, बिहार के कद्दावर नेता नीतीश कुमार और टीएमसी से पाला बदलकर आए सुखेंदु शेखर रे को भी कैबिनेट में जगह मिलने की अटकलें बहुत तेज हैं.

एक मंत्री का इस्तीफा और तीन की कुर्सी बरकरार

इस पूरे सियासी ड्रामे के बीच केरल के वरिष्ठ बीजेपी नेता जॉर्ज कुरियन ने राज्यसभा का कार्यकाल खत्म होने के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल से अपना इस्तीफा दे दिया है, जिसे राष्ट्रपति ने स्वीकार भी कर लिया है. कुरियन अल्पसंख्यक मामलों के साथ मत्स्य पालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री थे. हालांकि, पंजाब के नेता रवनीत सिंह बिट्टू का कार्यकाल खत्म होने के बाद भी वे मंत्री पद पर बने हुए हैं. वहीं, पंकज चौधरी और हर्ष मल्होत्रा भी अपने-अपने राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष की कमान मिलने के बाद भी केंद्र में मंत्री पद संभाल रहे हैं.

UP BJP में 60 फीसदी नए चेहरों की फौज

मिशन 2027 के मद्देनजर बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में भी अपनी नई टीम का ऐलान कर संगठन को बेहद मजबूत कर दिया है. प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की इस नई टीम में सामाजिक समीकरणों को साधते हुए 60 फीसदी नए चेहरों को शामिल किया गया है, जबकि दो दर्जन से अधिक पुराने चेहरों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. इस नई टीम में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के साथ-साथ सबसे बड़ी हिस्सेदारी ओबीसी (OBC) समाज को दी गई है. यूपी के इस बड़े प्रयोग के बाद अब अन्य राज्यों के संगठनों में भी ऐसे ही चौंकाने वाले बदलावों की पूरी तैयारी है.

Harsh Srivastava
ABOUT THE AUTHOR

Harsh Srivastava

Hi! I am Harsh Srivastava, currently working as a Content Writer and News Coordinator at Newstrack. I oversee content planning, coordination, and contribute with in-depth articles and news features, especially focusing on politics and crime. I started my journey in journalism in 2023 and have worked with leading publications such as Hindustan, Times of India, and India News, gaining experience across cities including Varanasi, Delhi and Lucknow. My work revolves around curating timely news, in- depth research, and delivering engaging content to keep readers informed and connected.

Next Story