×

Monsoon in India: केरल में 3 दिन पहले मानसून ने दी दस्तक, जल्द ही इन राज्यों को मिलेगी गर्मी से राहत

Monsoon in India: भारत में इस बार 29 मई की देर रात को केरल में मानसून के प्रवेश को लेकर अपडेट जारी कर दिया है।

Rajat Verma
Published on: 29 May 2022 8:54 AM GMT
monsoon in india
X

भारत में मानसून (फोटो-सोशल मीडिया)

Monsoon in India: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मानसून के भारत में प्रवेश करने को लेकर जानकारी साझा कर दी है। बतौर आईएमडी केरल में मानसून निर्धारित समय से 3 दिन पहले प्रवेश कर चुका है। आपको बता दें कि भारत में केरल राज्य से मानसून की शुरुआत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 1 जून के आसपास दे होती है लेकिन आईएमडी(IMD) ने इस बार 29 मई की देर रात को केरल में मानसून के प्रवेश को लेकर अपडेट जारी कर दिया है।

वर्तमान में जारी भीषण गर्मी से राहत और किसानों के खेत खलिहानों को पानी की ज़रूरत मानसून की बारिश ही कर सकती है। ऐसे में मौसम के मद्देनज़र अब भारत के अन्य हिस्सों में भी समय से पहले ही मानसून के प्रवेश को लेकर आईएमडी(IMD) ने अपडेट दे दिया है।

जारी भीषण गर्मी से राहत

ऐसे में अब ज़ल्द ही जारी भीषण गर्मी से राहत मिलने के साथ ही इस मौसम में बारिश के भरोशे बैठी खेती बाड़ी और फसलें भी झूमने को तैयार हैं। मानसून की खबर सुनकर किसानों के चेहरे भी खिलखिला गए हैं।

इस वर्ष अन्य की तुलना में कई फसलों की उपज में भारी गिरावट देखी गई तथा इसका सीधा असर आम जनता और फसल को अपने खून-पसीने से सींचकर उगाने वाले किसान और हुआ। हालांकि अब ऐसे में मानसून के प्रवेश से वर्तमान फसल बेहतर होने के आसार व्यक्त किये जा रहे हैं, जिससे किसानों को लागत के साथ मुनाफा भी मिल सके।

मौसम विज्ञान विभाग ने पहले ही जताई थी आशंका

बंगाल की खाड़ी से चक्रवर्ती तूफान असानी के आने के बाद भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने भारत में समय से पहले मानसून के प्रवेश को लेकर आशंका व्यक्त की थी, जो कि अब सत्य साबित हो गयी है।

मानूसन को लेकर सभी को बेसब्री से इंतेज़ार है क्योंकि हमेशा मानसून से पहले होने वाली बारिश भी इस बार ना के बराबर हुई है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story