Monsoon Update 2026: हो जाएं तैयार! 16 मई से बदलेगा मौसम, समय से पहले भारत पहुंच रहा मॉनसून, IMD का बड़ा अपडेट

Monsoon Update 2026: भीषण गर्मी के बीच अब लोगों को बेसब्री से का इंतजार है मॉनसून का... और मौसम विभाग ने इसे लेकर बड़ी खुशखबरी दे दी है।

Priya Singh Bisen
Published on: 14 May 2026 11:41 AM IST (Updated on: 14 May 2026 11:41 AM IST)
Monsoon Update 202
X

Monsoon Update 202

Monsoon Update 2026: पूरे देश में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता दिखाई दे रहा है। कहीं भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं तो कहीं अचानक तेज वर्षा और ओलावृष्टि से मौसम सुहाना हो रहा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार सहित कई राज्यों में बीते कुछ दिनों से तेज आंधी, वर्षा और ओलावृष्टि ने लोगों को गर्मी से राहत दी है, लेकिन कई इलाकों में गंभीर रूप से नुकसान भी पहुंचाया है। भीषण गर्मी के बीच अब लोगों को बेसब्री से का इंतजार है मॉनसून का... और मौसम विभाग ने इसे लेकर बड़ी खुशखबरी दे दी है।

भारतीय मौसम विभाग का मानसून पर बड़ा अपडेट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, इस साल दक्षिण-पश्चिम मॉनसून तय वक़्त से पहले भारत में दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 16 मई तक मॉनसून दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह तक पहुंच सकता है। इसके बाद यह तेजी से आगे बढ़ेगा और 25 मई के आसपास केरल में एंट्री ले सकता है।

सामान्यतः हर साल मॉनसून 30 मई या 1 जून तक केरल में एंट्री लेता है, लेकिन इस बार इसके वक़्त से पहले आने की संभावना जताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस परिवर्तन के पीछे 'अल नीनो' के प्रभाव और समुद्री परिस्थितियों में बदलाव बड़ा कारण हो सकता है। अगर मॉनसून तय अनुमान के मुताबिक आगे बढ़ता है तो जून के मध्य तक देश के कई भागों में झमाझम वर्षा देखने को मिल सकती है।

प्री-मॉनसून गतिविधियों ने देश में हलचल

देश के कई हिस्सों में प्री-मॉनसून गतिविधियां अभी से शुरू हो चुकी हैं। दक्षिण भारत के राज्यों में लगातार वर्षा दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 5 दिनों तक तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, कर्नाटक और केरल में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की पूरी संभावना है। कई इलाकों में तेज हवाएं और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।

वहीं, उत्तर भारत में भी मौसम तेजी से करवट ले रहा है। भीषण गर्मी के बीच शाम के वक़्त तेज वर्षा और आंधी का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग का मानना है कि आगामी कुछ ही दिनों में उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

इन राज्यों में होगी वर्षा

मौसम विभाग के अनुसार 15-16 मई को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं, उत्तराखंड में 13 और 14 मई को वर्षा की संभावना जताई गई है। इसके अलावा आज यानी 14 मई को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाजों में हल्की वर्षा हो सकती है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

बता दे, पूर्वोत्तर भारत में भी मौसम सक्रिय रहने वाला है। 14-17 मई के दौरान नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं अरुणाचल प्रदेश में गरज-चमक के साथ वर्षा और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और बिजली चमकने के वक़्त खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी है। अब आगामी दिनों में मॉनसून की रफ्तार और मौसम के परिवर्तन पर सभी की नजर बनी हुई है।

ऐसे ही मौसम से संबंधित लगातार लेटेस्ट अपडेट के लिए Newstrack.com की वेबसाइट विजिट करें।

Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen

Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.com

Content Writer

Next Story