'हवा में उड़ी BMW, ब्रिज की रेलिंग तोड़कर...' एक सेकंड में बदल गया सबकुछ! 3 युवकों की मौत, CCTV देख कांप उठेंगे

Mumbai BMW Crash CCTV Video: मुंबई के कोस्टल रोड पर तेज रफ्तार BMW ब्रिज की रेलिंग तोड़कर निर्माण स्थल पर जा गिरी। हादसे में 3 छात्रों की मौत और एक घायल हुआ। CCTV फुटेज सामने आया है।

Harsh Srivastava
Published on: 20 Sept 2026 2:46 PM IST
हवा में उड़ी BMW, ब्रिज की रेलिंग तोड़कर... एक सेकंड में बदल गया सबकुछ! 3 युवकों की मौत, CCTV देख कांप उठेंगे
X

Mumbai BMW Crash CCTV Video: मुंबई के नवनिर्मित कोस्टल रोड पर रविवार तड़के एक ऐसा खौफनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसके सीसीटीवी फुटेज देखकर किसी की भी रूह कांप उठेगी। तेज रफ्तार में दौड़ती एक BMW कार अचानक अनियंत्रित होकर ब्रिज की रेलिंग को तोड़ती हुई हवा में उछली और नीचे जारी एक कंस्ट्रक्शन साइट पर जा गिरी। इस रोंगटे खड़े कर देने वाले हादसे में कार में सवार तीन नवयुवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे के भयावह विजुअल्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

हवा में उड़ी BMW

यह दर्दनाक हादसा 20 सितंबर 2026 की सुबह करीब 5 बजे लाला लाजपत राय कॉलेज के सामने, लोटस जेट्टी के पास हुआ। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि मरीन ड्राइव से हाजी अली की तरफ जा रही काले रंग की BMW कार बेहद तेज गति में थी। अचानक ड्राइवर ने कार से अपना नियंत्रण खो दिया। बेकाबू कार हवा में कई बार पलटते हुए सीधे ब्रिज के नीचे निर्माण स्थल पर जा गिरी। घटना के समय कार के परखच्चे उड़ गए और पूरे इलाके में जोर की आवाज के साथ अफरा-तफरी मच गई।

अहमदाबाद के रहने वाले थे चारों दोस्त

पुलिस जांच में पता चला है कि कार में सवार चारों नवयुवक गुजरात के अहमदाबाद शहर के रहने वाले थे और मुंबई के जुहू स्थित प्रसिद्ध एनएमआईएमएस (NMIMS) कॉलेज के छात्र थे। वे मुंबई में एक पेइंग गेस्ट (PG) में एक साथ रहते थे। शनिवार रात चारों दोस्त मरीन ड्राइव घूमने गए थे और रविवार तड़के वापस लौट रहे थे। दुर्घटना के समय 21 वर्षीय सनाय गुर्जर कार चला रहा था। हादसे में सनाय गुर्जर (21), आदित्य जाकसनिया (19) और एक 17 वर्षीय नाबालिग छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 20 वर्षीय आदित्य ओसवाल इस भयावह हादसे में अकेला जीवित बचा है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।

परखच्चे उड़ी कार और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

हादसे के बाद घटनास्थल पर BMW कार पूरी तरह से कबाड़ के ढेर में तब्दील पाई गई और सड़क पर कार के पुर्जे बिखरे पड़े थे। घटना की सूचना मिलते ही मुंबई में रहने वाले मृतकों के रिश्तेदार अस्पताल पहुंचे, जबकि अहमदाबाद से उनके माता-पिता मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और ओवरस्पीडिंग के एंगल से हादसे की गहन जांच शुरू कर दी है।

Harsh Srivastava
ABOUT THE AUTHOR

Harsh Srivastava

Content Writer Mail ID - harshsri764@gmail.comharshsri764@gmail.com

Harsh Srivastava is a journalist currently working as Desk In-Charge at NewsTrack, Lucknow. He began his journalism career in 2023 and has previously worked with Hindustan, Times Internet and India News. He holds a Master’s degree in Journalism and Mass Communication (MJMC). His key areas of interest include politics, elections and crime, with a wider focus on governance, public policy and current affairs. He writes research-driven and SEO-focused digital stories, combining journalistic depth with an understanding of digital audiences. Harsh has covered the 2026 West Bengal Assembly Election, several state elections and bypolls, and extensively followed the Delhi CJP protest and its developments. His work includes news reports, explainers, features and analytical stories. Originally from Varanasi, Harsh has worked across Varanasi, Delhi and Lucknow, with experience spanning reporting, digital journalism, content writing and editorial operations.

Next Story