Nana Patekar Death: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, गोवा में पड़ा था हार्ट अटैक

Nana Patekar Death: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। गोवा स्थित घर पर कार्डियक अरेस्ट के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां 45 मिनट तक CPR दिया गया।

Alakha Singh
Published on: 8 Oct 2026 7:52 AM IST (Updated on: 8 Oct 2026 7:59 AM IST)
Nana Patekar Death: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, गोवा में पड़ा था हार्ट अटैक
X

Nana Patekar Passes Away: हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। रिपोर्टों के मुताबिक, गुरुवार सुबह गोवा के डोना पाउला स्थित अपने आवास पर उन्हें बेहोशी की हालत में पाया गया। इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

सुबह 5:20 बजे डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

अस्पताल सूत्रों के अनुसार नाना पाटेकर को गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया था। उन्हें अस्पताल पहुंचाए जाने के बाद करीब 45 मिनट तक लगातार CPR दिया गया, लेकिन उपचार का कोई असर नहीं हुआ। डॉक्टरों ने सुबह 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मणिपाल अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर ने बताया कि लगातार 45 मिनट तक CPR देने के बावजूद अभिनेता को बचाया नहीं जा सका। मामले में मेडिको-लीगल केस (MLC) दर्ज किया गया है और पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत से जुड़ी परिस्थितियों को लेकर अधिक जानकारी सामने आ सकेगी।


परिवार की ओर से विस्तृत बयान का इंतजार

नाना पाटेकर के निधन की खबर सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। फिलहाल परिवार की ओर से उनकी मौत और अंतिम संस्कार को लेकर विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पोस्टमार्टम और आगे की औपचारिकताओं के संबंध में जानकारी का इंतजार है।

दशकों तक सिनेमा पर छोड़ी अमिट छाप

नाना पाटेकर का असली नाम विश्वनाथ पाटेकर था। उनका जन्म 1 जनवरी 1951 को महाराष्ट्र के मुरुड-जंजीरा में हुआ था। उन्होंने 1978 में फिल्म 'गमन' से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की और आगे चलकर हिंदी तथा मराठी सिनेमा के सबसे प्रभावशाली अभिनेताओं में अपनी जगह बनाई।

'परिंदा', 'क्रांतिवीर', 'अग्निसाक्षी', 'अब तक छप्पन', 'नटसम्राट' और 'वेलकम' जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को खूब सराहा गया। 'क्रांतिवीर' के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला, जबकि 'परिंदा' और 'अग्निसाक्षी' के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।

पद्मश्री से भी हुए थे सम्मानित

सिनेमा में उनके योगदान के लिए भारत सरकार ने नाना पाटेकर को 2013 में पद्मश्री से सम्मानित किया था। वह अभिनेता होने के साथ-साथ लेखक और फिल्म निर्देशक भी रहे। उन्होंने 'प्रहार: द फाइनल अटैक' का निर्देशन भी किया था।

निधन से पहले भी फिल्मों में सक्रिय थे

नाना पाटेकर उम्र के इस पड़ाव पर भी फिल्मों में सक्रिय थे। 2026 में वह 'O' Romeo' में नजर आए थे। इसी साल रिलीज हुई 'Subedaar' में भी उन्होंने विशेष भूमिका निभाई थी। उनकी फिल्मोग्राफी में 2025 की 'Housefull 5' और 2024 की 'Vanvaas' जैसी फिल्में भी शामिल हैं।

नाना पाटेकर की दमदार आवाज, संवाद अदायगी और अलग-अलग किरदारों को जीवंत करने की क्षमता ने उन्हें भारतीय सिनेमा में एक अलग पहचान दिलाई। उनके निधन की खबर से उनके प्रशंसकों और फिल्म जगत में शोक की लहर है।

Alakha Singh
ABOUT THE AUTHOR

Alakha Singh

alakhsingh2025@hotmail.com

Alakha Singh is a Senior journalist with having more than one decade of experience in digital media. Alakha Singh has covered Loksabha Elections 2014 and 2019 closely with the several state assembly elections. He has expertise in SEO oriented content writing on various topics and issues. At HT Digital Alakha Singh has been recognised as one of the top performer of the team for many years continuously. At Livehindustan Alakha has worked on National, States and Utility beats (Career Beat in last 4 years mainly), Earlier he worked with HT Digital for more than 8 years and 2.5 years with Amar Ujala web. In initial days of his career Alakha Singh also worked as a reporter (stringer) with NBT Gurgaon. He pursued P.G. Diploma in Journalism from South Campus, University of Delhi in 2013 and MAMC from Kurukshetra University in 2014. He Belongs to District Banda of Uttar Pradesh.

Next Story