×

Naxal Attack: दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा में IED ब्लास्ट, दो जवान घायल, 1 नक्सली ढेर

Naxal Attack: नक्सलियों को घेरने के लिए दंतेवाड़ा से बस्तर फाइटर्स की टीम निकली। इस बीच रास्ते में आईईडी ब्लास्ट हुआ हो गया। इसमें दो जवान घालय हो गए।

Viren Singh
Published on: 23 March 2024 6:43 AM GMT (Updated on: 23 March 2024 8:16 AM GMT)
Naxal Attack: दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा में IED ब्लास्ट, दो जवान घायल, 1 नक्सली ढेर
X

Naxal Attack: देश के कुछ इलाकों में नक्सली घटनाएं रह रह कर सामने आ रही हैं। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में शनिवार को नक्सलवादियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। दंतेवाड़ा स्थित किरंदुल सीमा पर नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर सुरक्षा बलों को दो जवानों को घायल कर दिया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट तब किया, जब सुरक्षा बल के जवान क्षेत्र में सर्च अभियान कर रहे थे। दंतेवाड़ा जिला देश का सबसे नक्सली प्रभावित इलाका है। इससे पहले भी नक्सली सुरक्षा बलों की निशाना बना चुके हैं। वहीं, इस मुठभेड़ में पुलिस का दावा है कि एक नक्सली को मार गिराया गया है।

दो जवान हुए घायल

मिली जानकारी मुताबिक, दंतेवाड़ा जिले किरंदुल सीमा पर पुलिस को नक्सलियों के मूमेंट की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिले की पुलिस सर्च अभियान पर निकली। सुरक्षा बलों की टीम दंतेवाड़ा-बीजापुर की सीमा पर खोजबीन ही कर रही थी कि नक्सलियों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। नक्सलियों को घेरने के लिए दंतेवाड़ा से बस्तर फाइटर्स की टीम निकली। इस बीच रास्ते में आईईडी ब्लास्ट हुआ हो गया। इसमें दो जवान घालय हो गए। दोनों को तुरंत इलाज के लिए रायपुर भेजा गया। इसमें एक की हालत गंभीर है। इस मुठभेड़ में और कोई हताहत की सूचना नहीं है। बस्तर फाइटर्स के घायल हुए दो जवानों को तत्काल प्रभाव से वहां से निकालते हुए चॉपर के माध्यम से रायपुर इजाल के लिए रेफर किया गया।

एसपी ने दी घटना की जानकारी

दंतेवाड़ा एसपी गौरव ने कहा कि नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में हुए IED ब्लास्ट में दो जवान घायल हो गए। यह विस्फोट आज नक्सल विरोधी अभियान के दौरान किरंदुल पुलिस स्टेशन की सीमा के भीतर हुआ। घायल जवानों को इजाल के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि घयाल जवान का नाम राकेश मरकाम और विकास कुमार है। टीम नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है।

बुधवार को भी हो चुकी मुठभेड़

इससे पहले बुधवार को दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले की सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो चुकी है। इसमें सुरक्षा बलों ने महिला समेत 2 नक्सलियों को मार गिराया। दोनों के शव जिला मुख्यालय लगाए गए। पुलिस को मुठभेड़ में नक्सलियों के पास दो बंदूक समेत कई विस्फोटक सामान बरामद किये।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story