'धर्मेंद्र प्रधान को हटाइए, वरना...' CJP के निशाने पर अब सीधा PM, अभिजीत दिपके की मोदी सरकार को चेतावनी

Abhijeet Dipke Warns PM Modi: NEET पेपर लीक विवाद को लेकर CJP प्रमुख अभिजीत दिपके ने पीएम मोदी को सीधी चेतावनी दी है। उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन प्रधानमंत्री तक पहुंच सकता है। 24 जुलाई को देशव्यापी प्रदर्शन के ऐलान के बीच जानिए पूरा मामला और छात्रों की मांगें।

Harsh Srivastava
Published on: 23 July 2026 7:39 PM IST (Updated on: 23 July 2026 7:40 PM IST)
धर्मेंद्र प्रधान को हटाइए, वरना... CJP के निशाने पर अब सीधा PM, अभिजीत दिपके की मोदी सरकार को चेतावनी
X

Abhijeet Dipke Warns PM Modi: नीट (NEET) पेपर लीक विवाद को लेकर केंद्र सरकार और प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच जारी जंग अब बेहद आक्रामक मोड़ पर पहुंच गई है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और प्रमुख अभिजीत दिपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सीधे शब्दों में चेतावनी दी है। उन्होंने मांग की है कि पीएम मोदी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का तुरंत इस्तीफा लें। दिपके ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार ने जल्द यह कदम नहीं उठाया, तो छात्रों का यह गुस्सा सिर्फ शिक्षा मंत्री तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि बात सीधे प्रधानमंत्री के इस्तीफे तक पहुंच जाएगी।

अभिजीत दिपके का वीडियो वायरल

अभिजीत दिपके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे सरकार के रवैये पर भारी आक्रोश जता रहे हैं। उन्होंने कहा, "एक अयोग्य और पूरी तरह नाकाम हो चुका मंत्री इस देश के करोड़ों होनहार छात्रों और उनके भविष्य से बड़ा कभी नहीं हो सकता। अगर सत्ता में बैठी सरकार करोड़ों युवाओं के हित के बजाय एक नाकाम मंत्री को बचाने को प्राथमिकता दे रही है, तो यह याद रखे कि आने वाले चुनावों में देश का कोई भी छात्र और नौजवान इन्हें वोट नहीं देगा।" उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार शिक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाने के बजाय जवाबदेही से भाग रही है।

शुक्रवार 24 जुलाई को देशव्यापी प्रदर्शन

अभिजीत दिपके का यह तीखा बयान ठीक उस समय सामने आया है जब CJP ने 24 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को पूरे भारत में व्यापक विरोध-प्रदर्शन का बड़ा ऐलान किया है। संगठन ने एक डिजिटल पंफलेट जारी किया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। इस पोस्टर में 'Every District. One Day. One Demand.' (हर जिला, एक दिन, एक मांग) का स्पष्ट संदेश दिया गया है। पार्टी ने देशभर के छात्रों और युवाओं से अपील की है कि वे हर जिले में एकजुट होकर इस एक दिवसीय शांतिपूर्ण आंदोलन को सफल बनाएं और पुलिसिया कार्रवाई का शिकार हुए पीड़ितों का मनोबल बढ़ाएं।

छात्रों के लिए SOP जारी

प्रदर्शन को अनुशासित और व्यवस्थित रखने के लिए CJP ने पूरी तैयारी की है। संगठन ने बताया कि आंदोलन से जुड़ी मानक संचालन प्रक्रिया (SOP), प्रचार सामग्री और अधिकारियों को सौंपे जाने वाले ज्ञापन का प्रारूप पार्टी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। सीजेपी ने छात्रों से कहा है कि वे स्थानीय स्तर पर अन्य छात्र संगठनों से तालमेल बिठाकर अनुमति लें। प्रदर्शन के दौरान सार्वजनिक रूप से छात्रों की मांगों का मांग पत्र पढ़ा जाएगा। पोस्टर के अंत में "इंकलाब जिंदाबाद" और "भारत माता की जय" के उद्घोष के साथ देश के हर नागरिक से इस न्याय की लड़ाई में शामिल होने का आह्वान किया गया है।

Harsh Srivastava
ABOUT THE AUTHOR

Harsh Srivastava

Content Writer Mail ID - harshsri764@gmail.comharshsri764@gmail.com

हर्ष श्रीवास्तव वाराणसी के रहने वाले पत्रकार और डिजिटल कंटेंट प्रोफेशनल हैं। वर्तमान में वे लखनऊ स्थित न्यूज़ट्रैक में डेस्क इंचार्ज के पद पर कार्यरत हैं। यहां वे कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल कोऑर्डिनेशन, न्यूज़रूम संचालन के साथ-साथ रिसर्च आधारित एक्सप्लेनर, न्यूज़ फीचर और विश्लेषणात्मक लेख तैयार करते हैं। उनके पास मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री है। उन्होंने वर्ष 2023 में पत्रकारिता की शुरुआत की और हिन्दुस्तान, टाइम्स इंटरनेट, इंडिया न्यूज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। वाराणसी, दिल्ली और लखनऊ में काम करने के दौरान उन्हें रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और डिजिटल पत्रकारिता का अनुभव प्राप्त हुआ। हर्ष की विशेष रुचि राजनीति, चुनाव, अपराध, सार्वजनिक नीति, सुशासन और समसामयिक विषयों पर शोध-आधारित पत्रकारिता में है। वे गहन रिसर्च, फैक्ट-चेकिंग और सरल भाषा के माध्यम से जटिल विषयों को पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावी ढंग से पहुंचाने का प्रयास करते हैं।

Next Story