TRENDING TAGS :
Neha Singh Rathore On CJP: "दीमकों ने देश खा लिया…" लोकगायिका के इस ट्वीट से मचा सियासी भूचाल, इंटरनेट पर छिड़ी जंग
Neha Singh Rathore On CJP: देश की जानी-मानी भोजपुरी लोक गायिका Neha Singh Rathore इस वक़्त Cockroach Janta Party को लेकर अपने तीखे राजनीतिक व्यंग्य को लेकर सुर्खियों में हैं।
Neha Singh Rathore On CJP
Neha Singh Rathore On CJP: देश की जानी-मानी भोजपुरी लोक गायिका Neha Singh Rathore इस वक़्त Cockroach Janta Party को लेकर अपने तीखे राजनीतिक व्यंग्य को लेकर सुर्खियों में हैं। उनके द्वारा हाल ही में सोशल मीडिया पोस्ट ने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है। उनके पोस्ट पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
नेहा सिंह राठौर ने क्या लिखा पोस्ट में ?
नेहा सिंह राठौर ने अपने पोस्ट में लिखा, "दीमकों ने देश खा लिया, अब कॉकरोच दीमकों को खाएँगे। कॉकरोच मैदान में उतर चुके हैं। दीमकों में डर का माहौल है। युवाओं को कीड़ा समझने की ये गलती सरकार को बहुत भारी पड़ने वाली है…"। उनका यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है और राजनीतिक गलियारों से लेकर तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तक इस पर जमकर प्रतिक्रियाएँ सामने आ रही हैं।
राजनीतिक टिप्पणियों रहती हैं चर्चा में
नेहा सिंह राठौर अक्सर अपने लोकगीतों और व्यक्गात्मक राजनीतिक टिप्पणियों की वजह से लंबे वक़्त से चर्चा में रहती आयी हैं। उनके इस नए ट्वीट को कई लोग युवाओं की नाराजगी और व्यवस्था के खिलाफ व्यंग्यात्मक हमला मान रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों ने इसे सरकार पर बड़ा सीधा निशाना बताया है। सोशल मीडिया पर समर्थक और विरोधी दोनों पक्ष पूरी तरह से एक्टिव हो गए हैं और पोस्ट को लेकर अलग-अलग तरह की व्याख्याएँ की जा रही हैं।
इस मामले पर क्या है राजनीतिक विश्लेषकों की राय ?
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नेहा सिंह राठौर का यह बयान ऐसे वक़्त में आया है जब देश में युवाओं के बीच रोजगार, महंगाई और राजनीतिक हिस्सेदारी जैसे मुद्दों पर लगातार चर्चा हो रही है। उनके पोस्ट में प्रयोग किए गए "दीमक" और "कॉकरोच" जैसे प्रतीकों को भ्रष्ट व्यवस्था और उसके खिलाफ उभरते विरोध के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, नेहा ने अपने पोस्ट में किसी राजनीतिक दल या नेता का नाम नहीं लिया, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स इसे मौजूदा राजनीतिक माहौल से जोड़कर देख रहे हैं।
बता दे, नेहा सिंह राठौर इससे पहले भी कई विवादित और चर्चित पोस्ट कर चुकी हैं। बीते महीनों में उनके कुछ बयानों को लेकर कानूनी विवाद भी सामने आए थे। राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर बोलने के कारण से वे लगातार सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के समर्थकों के निशाने पर रहती हैं।
नेहा का बयान बना डिजिटल बहस का बड़ा मुद्दा
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर नेहा के इस बयान के वीडियो और स्क्रीनशॉट तेजी से शेयर किए जा रहे हैं। कई यूजर्स इसे "युवाओं की आवाज" बता रहे हैं, जबकि कुछ लोगों ने इसे अतिशयोक्ति और राजनीतिक उकसावे वाला बयान करार दिया है। राजनीतिक व्यंग्य और सोशल मीडिया की ताकत को देखते हुए यह पोस्ट अब सिर्फ एक बयान नहीं बल्कि डिजिटल बहस का बड़ा मुद्दा बन चुका है।
अब आगामी दिनों में यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि उनके इस पोस्ट पर राजनीतिक दलों और युवा वर्ग की प्रतिक्रिया किस दिशा में जाती है।


