EVM और सीवर सफाई को लेकर Neha Singh Rathore का करारा तंज... X पोस्ट की एक ही लाइन में कह दी बड़ी

Neha Singh Rathore Tweet: नेहा सिंह राठौर ने अपने पोस्ट में दो अलग-अलग व्यवस्थाओं की तुलना करते हुए एक सवाल खड़ा करने का प्रयास किया है।

Priya Singh Bisen
Published on: 1 Oct 2026 8:38 AM IST
Neha Singh Rathore Tweet
X

Neha Singh Rathore Tweet

Neha Singh Rathore Tweet: देश की जानी-मानी लोक गायिका और सामाजिक मुद्दों पर अपनी बेबाक अंदाज़ में अपनी राय रखने वाली नेहा सिंह राठौर (Neha Singh Rathore) का एक नया पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है। अपने एक लेटेस्ट पोस्ट में उन्होंने वोटिंग मशीन (Voting Machine) और सीवर सफाई (Sewer Cleaning) को लेकर सरकार और व्यवस्था पर तीखा तंज कसा है। नेहा सिंह राठौर ने अपने पोस्ट में दो अलग-अलग व्यवस्थाओं की तुलना करते हुए एक सवाल खड़ा करने का प्रयास किया है।

Neha Singh Rathore ने अपने पोस्ट में क्या कहा?

नेहा सिंह राठौर ने अपने पोस्ट में लिखा, "देश में वोटिंग मशीन से और सीवर की सफ़ाई दोनों काम हाथों से किया जाता है, जबकि वोटिंग हाथों से और सीवर की सफ़ाई मशीन से होनी चाहिए।"

अपने इस छोटे से पोस्ट के माध्यम से नेहा सिंह राठौर ने वोटिंग प्रक्रिया (Voting Process) और सीवर की सफाई के तरीके को एक साथ जोड़ते हुए अपनी बात रखी है। उनका यह बयान सीधे तौर पर इस तरफ ध्यान आकर्षित करता है कि जहां चुनाव में मशीनों के प्रयोग को लेकर बहस होती है, वहीं सीवर की सफाई जैसे खतरे से भरे काम में इंसानों के इस्तेमाल को लेकर भी सवाल खड़े किए जाने चाहिए।

एक लाइन में व्यवस्था पर तंज

ध्यान दिया जाए तो... नेहा सिंह राठौर का यह पोस्ट बहुत ही कम शब्दों में अपनी बात रखने वाला है। उन्होंने वोटिंग मशीन और सीवर सफाई का उदाहरण देते हुए मौजूदा व्यवस्था पर व्यंग्य किया है। पोस्ट में वह कहती हैं कि जिस काम में मशीनों का प्रयोग किया जा रहा है और जिस काम में इंसानों से काम कराया जा रहा है, वहां व्यवस्था इसके उलट होनी चाहिए।

उनकी टिप्पणी में विशेष तौर पर सीवर की सफाई (Sewer Cleaning) का मुद्दा सामने आता है। उन्होंने कहा कि सीवर की सफाई मशीनों से होनी चाहिए, जबकि वोटिंग हाथों से होनी चाहिए।

सोशल मीडिया पर फिर चर्चा में आया बयान

बता दे, नेहा सिंह राठौर अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से समय-समय पर सामाजिक और सार्वजनिक मुद्दों पर टिप्पणी करती रही हैं। इस बार उन्होंने वोटिंग मशीन और सीवर सफाई को एक ही बयान में जोड़कर अपनी बात रखी है।

उनके इस पोस्ट का मुख्य केंद्र वोटिंग मशीन (EVM) और सीवर सफाई में मशीनों के प्रयोग का सवाल है। हालांकि, पोस्ट में उन्होंने केवल अपनी टिप्पणी की है और किसी व्यक्ति या संस्था का नाम लेकर कोई अलग आरोप नहीं लगाया है।

क्या है पोस्ट का सीधा अर्थ ?

नेहा सिंह राठौर के बयान को सीधे तौर पर देखें तो वह यह सवाल उठा रही हैं कि तकनीक (Technology) का प्रयोग कहां और किस तरह होना चाहिए। उनका कहना है कि वोटिंग जैसे काम में मशीन के बजाय हाथों से मतदान होना चाहिए, जबकि सीवर की सफाई जैसे काम में इंसानों की जगह मशीनों का प्रयोग किया जाना चाहिए।

इसी तुलना के माध्यम से उन्होंने सार्वजनिक व्यवस्था (Public System) और तकनीक के प्रयोग को लेकर अपनी बात सोशल मीडिया पर रखी है। उनका यह ताजा पोस्ट अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.comPriyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story