Neha Singh Rathore: "गोदी मीडिया सिर्फ़ सफाई में जुटा..." नेहा सिंह राठौर का केंद्र सरकार और मीडिया पर हमला, पोस्ट Viral

Neha Singh Rathore: देश की प्रसिद्ध लोकगायिका और सोशल मीडिया पर बेबाक तरीके से अपनी बात रखने वाली Neha Singh Rathore एक बार फिर अपने एक तीखे राजनीतिक ट्वीटर पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं।

Priya Singh Bisen
Published on: 23 May 2026 1:07 PM IST (Updated on: 23 May 2026 1:07 PM IST)
Neha Singh Rathore
X

Neha Singh Rathore

Neha Singh Rathore: देश की प्रसिद्ध लोकगायिका और सोशल मीडिया पर बेबाक तरीके से अपनी बात रखने वाली Neha Singh Rathore एक बार फिर अपने एक तीखे राजनीतिक ट्वीटर पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। भीषण गर्मी और पूरे देश में लगातार बढ़ती हीटवेव के बीच नेहा सिंह राठौर ने सरकार और मीडिया की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट किया, जो कि इस वक़्त चर्चा में आ गया है।

नेहा सिंह राठौर का पोस्ट

नेहा सिंह राठौर ने अपने पोस्ट में लिखा, "विपक्ष यहाँ है… इस भीषण गर्मी में जनता की लड़ाई लड़ रहा है। मेलोडी चबाने वाला गोदी मीडिया एक तरफ़ विपक्ष की सक्रियता पर सवाल उठाता है, वहीं दूसरी तरफ़ पूरी बेहयाई से सरकार की फैलाई गंदगी स्पष्ट करने में लग जाता है। उसे सिर्फ़ यही दो काम दिए गए हैं।"

उनके इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। कई यूज़र्स ने नेहा के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि मौजूदा वक़्त में विपक्ष लगातार जनता के मुद्दों को उठा रहा है, जबकि कुछ लोगों ने इसे राजनीतिक एजेंडा बताकर आलोचना भी की। देखते ही देखते यह पोस्ट हजारों लाइक्स और शेयर के साथ वायरल हो गया।

नेहा सिंह राठौर ने खड़े किये सवाल

दरअसल, देश के कई राज्यों में इस वक़्त भयंकर गर्मी और हीटवेव का प्रकोप देखने को मिल रहा है। तापमान लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है और आम जनता बिजली कटौती, पानी की कमी और स्वास्थ्य दिक्कतों से जूझ रही है। ऐसे माहौल में विपक्षी दल सरकार पर तैयारियों की कमी का आरोप लगा रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर नेहा सिंह राठौर ने मीडिया कवरेज पर भी गंभीर रूप से सवाल खड़े किए हैं।

देश की राजनीति में चर्चा का विषय

“गोदी मीडिया” शब्द भारतीय राजनीति में लंबे वक़्त से सबसे ज्यादा चर्चा में रहा है। यह शब्द उन मीडिया संस्थानों या पत्रकारों के लिए प्रयोग किया जाता है जिन पर सरकार समर्थक होने के आरोप लगते रहे हैं। विपक्षी दल और कई सामाजिक कार्यकर्ता समय-समय पर मुख्यधारा मीडिया की निष्पक्षता को लेकर सवाल खड़े करते रहे हैं।

बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं

नेहा सिंह राठौर इससे पहले भी अपने राजनीतिक और सामाजिक गीतों व बयानों को लेकर सुर्खियों में रह चुकी हैं। वे विशेष तौर पर सरकार की नीतियों, बेरोजगारी, महंगाई और सामाजिक मुद्दों पर बेबाक अंदाज़ में अपनी राय रखने के लिए जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी मजबूत फैन फॉलोइंग है और उनके वीडियो हमेशा वायरल होते रहते हैं।

हालांकि, नेहा सिंह राठौर के बयानों को लेकर कई बार विवाद भी हो चुके हैं। बीते सालों में उनके कुछ सोशल मीडिया पोस्ट और राजनीतिक टिप्पणियां कानूनी विवादों में भी घिरी थीं। इसके बावजूद वे लगातार सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर मुखर बनी हुई हैं।

फिलहाल, उनका यह नया पोस्ट राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक चर्चा का केंद्र बना हुआ है। गर्मी, सरकारी व्यवस्था और मीडिया की भूमिका पर छिड़ी इस बहस ने एक बार फिर यह दिखा दिया है कि सोशल मीडिया आज राजनीतिक विमर्श का बड़ा मंच बन चुका है।

Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a Content Writer at Newstrack.com.

Next Story