Neha Singh Rathore on Bengal Result:नेहा सिंह राठौर ने बंगाल नतीजों पर कसा तंज,कहाःलोकतंत्र के दीमक.

Neha Singh Rathore: लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पश्चिम बंगाल के चुनावी रुझानों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बिना किसी पार्टी का नाम लिए कहा, “लोकतंत्र के दीमक पश्चिम बंगाल में भी लग गए।”

Shishumanjali kharwar
Published on: 5 May 2026 3:02 PM IST
Neha Singh Rathore
X

Neha Singh Rathore

Neha Singh Rathore on Bengal Result: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के बीच सियासी हलचल लगातार तेज हो रही है। भारतीय जनता पार्टी ने बंगाल में प्रचंड जीत हासिल की है। वहीं तृणमूल कांग्रेस को करारा झटका लगा है। बंगाल चुनावों के नतीजों पर मशहूर लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने एक बयान देकर राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है।

अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाने वाली नेहा सिंह राठौर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बंगाल चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बिना किसी पार्टी का नाम लिए कहा, “लोकतंत्र के दीमक पश्चिम बंगाल में भी लग गए।” उनके इस बयान को सत्तारूढ़ दल पर निशाना माना जा रहा है और इसे लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।

कौंन हैं लोकगायिका नेहा सिंह राठौर?

नेहा सिंह राठौर मूल रूप से बिहार के कैमूर जिले की रहने वाली हैं और भोजपुरी लोक गायन के साथ-साथ राजनीतिक व्यंग्य के लिए भी जानी जाती हैं। उन्होंने अपने गीतों के जरिए सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों को उठाया। उनके गाने “यूपी में का बा” और “बिहार में का बा” ने उन्हें व्यापक पहचान दिलाई। इन गीतों के माध्यम से उन्होंने विभिन्न सरकारों की नीतियों और कार्यशैली पर सवाल उठाए, जिससे वे सोशल मीडिया पर चर्चित हो गईं।

नेहा सिंह राठौर सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। उनके एक्स प्लेटफॉर्म पर लाखों फॉलोअर्स हैं, जहां वह अक्सर अपने विचार और व्यंग्यात्मक पोस्ट साझा करती हैं। वे अपने गीतों और बयानों के जरिए कई बार सरकार की आलोचना कर चुकी हैं। हालांकि, कुछ मामलों में उनके पोस्ट विवादों का कारण भी बने हैं, जिससे उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Mail ID -Shishulko@gmail.com

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story