Neha Singh Rathore Tweet: "अनपढ़ों को वोट देकर...?" NEET पेपर लीक विवाद पर लोकगायिका ने 'शिक्षा व्यवस्था' पर उठाए बड़े सवाल

Neha Singh Rathore Tweet: Neha Singh Rathore ने एक बार फिर अपने एक तगड़े ट्वीट से राजनीतिक और शैक्षणिक व्यवस्था पर गंभीर रूप से सवाल खड़े कर दिए हैं। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Priya Singh Bisen
Published on: 15 May 2026 3:37 PM IST (Updated on: 15 May 2026 3:40 PM IST)
Neha Singh Rathore Tweet
X

Neha Singh Rathore Tweet

Neha Singh Rathore Tweet: NEET परीक्षा 2026 और पेपर लीक विवाद को लेकर पूरे देश में छात्रों का गुस्सा तेजी से बढ़ता जा रहा है। इसी बीच भोजपुरी की लोकगायिका और सामाजिक मुद्दों पर बेबाक राय रखने वाली Neha Singh Rathore ने एक बार फिर अपने एक तगड़े ट्वीट से राजनीतिक और शैक्षणिक व्यवस्था पर गंभीर रूप से सवाल खड़े कर दिए हैं। अब उनका यह ट्वीटर पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

नेहा सिंह राठौर का लेटेस्ट ट्वीट

नेहा सिंह राठौर ने अपने सोशल मीडिया X अकाउंट पर लिखा, "अगर आप अनपढ़ों को वोट देकर फेयर एग्जाम और अच्छी एजुकेशन चाहते हैं, बलाsत्कारियों को वोट देकर बहन-बेटियों की सुरक्षा चाहते हैं, भ्रष्टाचारियों को वोट देकर ईमानदार सिस्टम चाहते हैं…तो आप अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारकर रेस में फर्स्ट आना चाहते हैं…भगवान आपका भला करे!"

उनके इस ट्वीट को कई लोग सीधे तौर पर NEET पेपर लीक विवाद और देश की मौजूदा शिक्षा व्यवस्था से जोड़कर देख रहे हैं। छात्रों और अभिभावकों के बीच पहले से ही परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। ऐसे में नेहा सिंह राठौर का यह बयान सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ता दिखने लगा है।

क्यों हो रहा ये विवाद ?

दरअसल, NEET परीक्षा को लेकर पिछले कुछ वक़्त से पेपर लीक और धांधली के आरोप लगातार सामने आ रहे हैं। कई राज्यों में जांच एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। छात्रों का कहना है कि मेहनत करने के बावजूद अगर परीक्षा प्रणाली निष्पक्ष नहीं रहेगी तो उनका भविष्य खतरे में पड़ जाएगा। इसी मुद्दे को लेकर विपक्षी दल भी सरकार को पूरी तरह घेरने में लगे हुए हैं।

व्यंगात्मक तंज के लिए जानी जाती हैं नेहा सिंह राठौर

नेहा सिंह राठौर अपने राजनीतिक और सामाजिक व्यंग्य गीतों के लिए जानी जाती हैं। इससे पहले भी वह देश की तमाम समस्याएं जैंसे कि बेरोजगारी, शिक्षा, महंगाई और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर सरकार को निशाना बनाती रही हैं। उनके ट्वीट्स और गानों को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ जाती है। इस बार भी उनका ट्वीट समर्थकों और विरोधियों के बीच चर्चा का बड़ा विषय बन गया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कई यूजर्स ने नेहा के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि देश में शिक्षा व्यवस्था और भर्ती परीक्षाओं की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े हो चुके हैं। वहीं, कुछ लोगों ने इसे राजनीतिक टिप्पणी बताते हुए उनकी कड़ी आलोचना भी की।

फिलहाल नेहा सिंह राठौर का यह ट्वीट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और शिक्षा व्यवस्था, राजनीति तथा जवाबदेही को लेकर नई बहस को जन्म दे रहा है।

Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen

Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.com

Content Writer

Next Story