×

New BJP President: संगठन का ये बड़ा नेता होगा भाजपा अध्यक्ष, हाईकमान की सहमति!

New BJP President: भारतीय जनता पार्टी जल्द ही अपने पार्टी अध्यक्ष नाम की घोषणा कर सकती है। बड़े नेता को जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

Snigdha Singh
Written By Snigdha Singh
Published on: 29 Aug 2024 2:18 PM IST
New BJP President: संगठन का ये बड़ा नेता होगा भाजपा अध्यक्ष, हाईकमान की सहमति!
X

New BJP President

New BJP President: भारतीय जनता पार्टी इन दिनों अपने नये पार्टी अध्यक्ष की तलाश रही है। नए अध्यक्ष पद के लिए देवेंद्र फणनवीश, शिवराज सिंह और अनुराग ठाकुर समेत कई बड़े नाम चर्चा में शामिल थे। लेकिन अब पार्टी अध्यक्ष का नाम लगभग तय हो चुका है। राष्ट्रीय स्वयं सेवकसंघ और बीजेपी हाईकमान की सहमति से नाम तय किया गया है। दरअसल, ये कोई और नहीं बल्कि सुनील बंसल हैं। भाजपा ने इससे पहले भी कई बार अपना विश्वास बंसल पर दिखाया। संगठन समेत पार्टी में कई बड़ी जिम्मेदारी उनको सौंपी जा चुकी हैं।

संगठन के राष्ट्रीय महासचिव और राजस्थान निवासी सुनील बंसल की गिनती भाजपा के परफॉर्मर नेताओं में होती है। सुनील बंसल को अब तक हाईकमान द्वारा जो जिम्मेदारी सौंपी वहां उन्होंने अमिट छाप छोड़ी है। अभेद्य किलों को भी भेदने के लिए बंसल को लगाया गया है। ऐसे में एक बार फिर संगठन और पार्टी सुनील बंसल पर अपना विश्वास दिखा सकती है। इसके पूर्व यूपी में संगठन मंत्री रहते हुए 2014, 2017, 2019 और 2022 का चुनाव जिता चुके हैं। बंसल का ट्रैक रेकॉर्ड उन्हें अध्यक्ष पद का दावेदार बनाता है। सुनील बसंल ने उत्तर प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल के चुनाव में अहम भूमिका निभाया।

सुनील बसंल की राजनीति में अच्छी पकड़

सुनील बंसल को सबसे पहले संघ द्वारा 2014 में उत्तर प्रदेश भेजा गया था। यूपी में वे आठ साल तर संगठन मंत्री के तौर अमिट छाप छोड़ी। 2014 से लेकर 2024 तक उत्तर प्रदेश में भाजपा का शानदार प्रदर्शन रहा है। इसके बाद सुनील बंसल को बीजेपी का राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया। बंसल ने यूपी के जनता के बीच पार्टी को पहुंचाने का काम किया।

वहीं, ओडिशा में बीजू जनता दल के किले को तोड़ने में कामयाबी नहीं मिल पा रही थी। नवीन पटनायक को भी कामयाबी नहीं मिल रही थी। ऐसे में सुनील बंसल ने ओडिशा के क्षेत्रीय संगठन को मजबूत बनाकर लोगों के बीच पार्टी को पहुंचा दिया। भाजपा ने ओडिशा की 21 में से 20 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की। पहली बार राज्य में भाजपा की सरकार बनने वाली है। तेलंगाना में भी बंसल ने अपनी रणनीति इस राज्य की 17 में से 8 सीटों पर भाजपा को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई।

जल्द हो सकती है आधिकारिक घोषणा

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा के कैबिनेट में शामिल होने के बाद पद की दावेदारी शुरू हो गई। ऐसे में कई बार कई अलग-अलग नामों को लेकर चर्चाएं तेज हुईं। पार्टी द्वारा अभी भी अध्यक्ष के नाम को लेकर चर्चायें जारी हैं। जल्दी ही आधिकारिक घोषणा की जा सकती है।



Snigdha Singh

Snigdha Singh

Leader – Content Generation Team

Hi! I am Snigdha Singh, leadership role in Newstrack. Leading the editorial desk team with ideation and news selection and also contributes with special articles and features as well. I started my journey in journalism in 2017 and has worked with leading publications such as Jagran, Hindustan and Rajasthan Patrika and served in Kanpur, Lucknow, Noida and Delhi during my journalistic pursuits.

Next Story