जम्मू-कश्मीर में एनआईए की छापेमारी, पीएम मोदी के दौरे से पहले आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जम्मू-कश्मीर दौरे से पहले, एनआईए ने आतंकी साजिश मामले में श्रीनगर और आसपास के जिलों में छापे मारे। बरामद किए गए डिजिटल उपकरणों और दस्तावेज़ों से आतंकी नेटवर्क का खुलासा हुआ।

Harsh Sharma
Published on: 8 Sept 2025 8:45 AM IST
जम्मू-कश्मीर में एनआईए की छापेमारी, पीएम मोदी के दौरे से पहले आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई
X

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जम्मू-कश्मीर दौरे से एक दिन पहले, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने श्रीनगर के कई इलाकों में छापेमारी की है। ये छापे एक आतंकी साजिश से जुड़े मामले की जांच के तहत मारे गए हैं। एनआईए ने पुलवामा, कुलगाम, शोपियां, बारामूला और कुपवाड़ा जिलों में छापे मारे। जांच एजेंसी का उद्देश्य जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों और उनके ओवरग्राउंड वर्करों (OGW) और स्लीपर सेल्स का नेटवर्क तोड़ना है।

मोबाइल फोन और आतंकी संपर्क से जुड़े दस्तावेज बरामद

इससे पहले, जम्मू संभाग में एसआईए ने भी आतंकियों के खिलाफ तलाशी अभियान चलाया था और चार जिलों में 18 स्थानों पर कार्रवाई की थी। हालांकि, एनआईए ने इस दौरान किसी को गिरफ्तार नहीं किया, लेकिन उन्होंने 5 लैपटॉप, डेढ़ दर्जन से अधिक मोबाइल फोन, कुछ अन्य डिजिटल उपकरण और वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेज बरामद किए हैं। एनआईए द्वारा तलाशी ली गई जगहों में एक शिक्षक, एक छात्रा और कुछ कारोबारी शामिल थे, जो पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर में बैठे आतंकी हैंडलरों से संपर्क में थे। ये लोग आतंकियों के साथ फोन और अन्य माध्यमों के जरिए जुड़े हुए थे।

इस छापेमारी से एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर दौरे पर आ रहे हैं, जहां वे राज्य को 46,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं सौंपेंगे। इस दौरान, प्रधानमंत्री मोदी जम्मू-कश्मीर के लिए कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों की शुरुआत करेंगे, जिनमें उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेलवे लिंक और चिनाब ब्रिज प्रमुख हैं।

उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेलवे लिंक और वंदे भारत ट्रेन सेवा

उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेलवे लिंक का उद्घाटन जम्मू-कश्मीर के लिए एक नए युग की शुरुआत करेगा। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि यह रेलवे संपर्क व्यापार और व्यवसाय के लिए आदर्श माहौल बनाएगा और जम्मू-कश्मीर को नई ऊँचाइयों पर पहुंचाएगा। प्रधानमंत्री मोदी चिनाब ब्रिज का उद्घाटन करेंगे, जो 272 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन का हिस्सा है और घाटी को सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी वंदे भारत ट्रेन सेवा का भी शुभारंभ करेंगे, जो कश्मीर को कन्याकुमारी से जोड़ेगी। यह ट्रेन सेवा जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होगी और यात्रा को आसान और सुविधाजनक बनाएगी।

1 / 6
Your Score0/ 6
Harsh Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Harsh Sharma

Content Writer Mail ID - harsha4avan@gmail.comharsha4avan@gmail.com

Harsh Sharma is a Content Writer at Newstrack.com.

Next Story