TRENDING TAGS :
बेटियों के सुरक्षा को बजट में बड़ा फैसला, देश के हर जिले में हॉस्टल और STEM शिक्षा पर जोर
Budget 2026: निर्मला सीतारमण ने बजट 2026-27 में STEM, आयुर्वेद, योग और युवाओं के लिए करियर अवसरों को बढ़ावा देने के अहम कदम उठाए।
Budget 2026
Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवीं बार देश का बजट पेश किया। अपने भाषण में उन्होंने कहा कि सरकार का फोकस आम लोगों तक सुविधाओं और अवसरों को पहुँचाने पर रहा है। इसी रणनीति की वजह से देश की आर्थिक वृद्धि दर 7 प्रतिशत तक पहुंच पाई है।
शिक्षा और STEM पर विशेष ध्यान
बजट में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई अहम घोषणाएं की गई हैं। सरकार अगले कुछ सालों में पांच नए विश्वविद्यालय खोलने में राज्यों की मदद करेगी। इसके साथ ही STEM (Science, Technology, Engineering, Mathematics) संस्थानों का निर्माण किया जाएगा। STEM शिक्षा का उद्देश्य युवाओं को सोचने, समस्या सुलझाने और नई तकनीक व इनोवेशन के लिए तैयार करना है। हर जिले में एक गर्ल्स हॉस्टल बनाए जाने का ऐलान भी किया गया है। इसके अलावा एस्ट्रो फिजिक्स और एस्ट्रोनॉमी को बढ़ावा देने के लिए टेलिकॉफ़ इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा। इसका मकसद देश के वैज्ञानिकों और छात्रों को अंतरिक्ष और विज्ञान के क्षेत्र में काम करने के लिए सुविधाएं प्रदान करना है।
आयुर्वेद और योग को वैश्विक पहचान
सरकार ने आयुर्वेद और योग को बढ़ावा देने के लिए भी कई बड़े कदम उठाने का प्रस्ताव रखा है। अगले पांच साल में एक लाख विशेषज्ञ हेल्थकेयर प्रोफेशनल तैयार किए जाएंगे, जबकि 1.5 लाख केयर गिवर्स को ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके साथ ही उच्च गुणवत्ता वाले आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स का निर्यात बढ़ाकर भारत की पारंपरिक दवाइयों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहचान दिलाई जाएगी।
युवाओं के लिए करियर के नए रास्ते
इस बजट का मूल उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर देना और उन्हें आधुनिक तकनीक, विज्ञान और स्वास्थ्य क्षेत्र में करियर बनाने के लिए तैयार करना है। STEM और हेल्थकेयर क्षेत्रों में निवेश से देश के युवाओं को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिलेगा।


