निर्मला सीतारमण ने खोल दिए विपक्ष के पुराने काले चिट्ठे! याद दिलाया कैसे कांग्रेस ने WTO के आगे सरेंडर किया?

Nirmala Sitharaman Parliament Speech: निर्मला सीतारमण का संसद में 'चंडी रूप'! राहुल गांधी को याद दिलाया 2013 का WTO सरेंडर, तो ममता बनर्जी को 'कट मनी' और महिला सुरक्षा पर धोया।

Harsh Sharma
Published on: 11 Feb 2026 8:08 PM IST (Updated on: 11 Feb 2026 8:09 PM IST)
निर्मला सीतारमण ने खोल दिए विपक्ष के पुराने काले चिट्ठे! याद दिलाया कैसे कांग्रेस ने WTO के आगे सरेंडर किया?
X

Nirmala Sitharaman Parliament Speech: संसद के बजट सत्र में आज उस वक्त ज्वालामुखी फट पड़ा जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण विपक्ष के हमलों का जवाब देने खड़ी हुईं। सदन में हंगामा कर रहे विपक्ष को सीधी चेतावनी देते हुए उन्होंने साफ कह दिया कि चिल्लाने से उनकी आवाज नहीं दबेगी और पूरा देश आज सच सुनेगा। राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री पर लगाए गए आरोपों का करारा जवाब देते हुए निर्मला सीतारमण ने न केवल कांग्रेस के इतिहास के पन्ने खोले, बल्कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दावों की भी धज्जियां उड़ा दीं। वित्त मंत्री का यह अंदाज देखकर सत्ता पक्ष के सांसदों ने मेजें थपथपाकर उनका स्वागत किया, जबकि विपक्ष के खेमे में सन्नाटा पसर गया।

राहुल गांधी को दिखाया आईना और 'सरेंडर' का सच

निर्मला सीतारमण ने राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि जो लोग हमें नेगोसिएशन सिखा रहे हैं, उन्हें अपना इतिहास देख लेना चाहिए। उन्होंने वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (WTO) का जिक्र करते हुए कहा कि भारत ने कभी सरेंडर नहीं किया, बल्कि कांग्रेस के शासनकाल में देश के हितों के साथ समझौता किया गया था। वित्त मंत्री ने 2009 की याद दिलाते हुए कहा कि जब पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पाकिस्तान के साथ बातचीत और समझौते की वकालत कर रहे थे, तब कांग्रेस की नीतियां क्या थीं? उन्होंने किरेन रिजीजू के बयान को दोहराते हुए गर्जना की कि भारत के राष्ट्रीय हितों को बेचने की हिम्मत किसी में नहीं है। बेचने वाले तो वो हैं जो आज हमें उपदेश दे रहे हैं।

ममता बनर्जी और 'कट मनी' पर तीखा प्रहार

पश्चिम बंगाल के लिए बजट में कुछ न होने के आरोपों पर वित्त मंत्री ने ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि टीएमसी नेता जनता को गुमराह कर रहे हैं। सीतारमण ने तंज कसते हुए कहा कि बंगाल के नेता शायद 'कट मनी' के आदी हो गए हैं, इसलिए उन्हें केंद्र की मदद दिखाई नहीं देती। उन्होंने सवाल पूछा कि अगर केंद्र कुछ नहीं देता तो दिल्ली से कोलकाता तक पेट्रोल 10 रुपये की राहत के साथ कैसे पहुंच रहा है? उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि सुप्रीम कोर्ट में आप डांट खाओगे और फिर कहोगे कि केंद्र सहयोग नहीं कर रहा। इसी बीच पीछे बैठे गिरिराज सिंह ने भी दहाड़ते हुए कहा कि अब बंगाल में बीजेपी का आना तय है।

कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा पर घेरा

निर्मला सीतारमण ने ममता बनर्जी के उस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई जिसमें उन्होंने महिलाओं और लड़कियों को रात में बाहर न निकलने की सलाह दी थी। वित्त मंत्री ने इसे शर्मनाक बताते हुए कहा कि आप बंगाल का लॉ एंड ऑडर ठीक करने के बजाय सारा दोष महिलाओं पर डाल रही हैं। यह रवैया पूरी तरह गलत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है, न कि उनकी आजादी पर पाबंदी लगाने के लिए। सीतारमण के इस बयान ने सदन में मौजूद महिला सांसदों का ध्यान अपनी ओर खींचा और ममता सरकार की नीतियों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए।

किसानों और उद्योगों के लिए खुला खजाना

भाषण के अंत में वित्त मंत्री ने देश की अर्थव्यवस्था और किसानों के लिए किए गए इंतजामों का ब्योरा दिया। उन्होंने बताया कि फर्टिलाइजर (खाद) के लिए अलग से बड़ा बजट अलॉट किया गया है ताकि किसानों को कोई किल्लत न हो। इसके साथ ही मछलीपालन और पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए भी कई बड़ी योजनाओं का ऐलान किया गया। उन्होंने कानपुर, लुधियाना और बिहार जैसे पुराने औद्योगिक क्लस्टर्स को मॉडर्न बनाने और फंड देने की बात कही। सीतारमण ने भरोसा दिलाया कि देश में क्रेडिट की कोई कमी नहीं है और सरकार एमएसएमई के साथ-साथ पुराने बिजनेस को भी दुनिया के नक्शे पर लाने के लिए आधुनिक हथियार और फंड देने के लिए तैयार है।

Harsh Sharma

Harsh Sharma

Mail ID - harsha4avan@gmail.com

I began my journalism career as a Content Writer with India News (InKhabar), where I gained hands-on experience in writing fast-paced, digital-first news stories. Over the years, my professional journey has grown alongside News Track, where I currently work as a Content Writer, covering sports, politics, and viral news stories with clarity, impact, and audience appeal. I completed my Bachelor of Mass Media (BMM) from Vande Mataram Degree College, Dombivli, followed by a Post Graduate Diploma in TV Journalism from AAFT, Delhi, which strengthened my understanding of broadcast journalism, news production, and storytelling. In addition to digital journalism, I have also worked on short films and creative media projects, gaining practical exposure to scripting, storytelling, and visual communication. This creative background helps me present news in a compelling and engaging manner. At News Track, I specialize in writing sharp political analysis, sports updates, and trending viral content, ensuring accuracy, speed, and strong reader engagement. My writing style focuses on simplifying complex stories while keeping them impactful and reader-friendly. With a growing experience in the media industry, I aim to continue delivering credible, engaging, and high-quality journalism across digital platforms.

Next Story