Nisha Bangre Resigns: वादाखिलाफी से नाराज निशा बांगरे ने छोड़ी कांग्रेस, बोली- ‘महिला विरोधी पार्टी है...’

Nisha Bangre Resigns: रविवार को कांग्रेस नेता निशा बांगरे ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। निशा बांगरे ने मध्य प्रदेश कांग्रेस अधयक्ष जीतू पटवारी को अपना इस्तीफा सौंपा है।

Seema Pal
Published on: 14 April 2024 12:32 PM IST
Congress Lok Sabha election
X

पूर्व एसडीएम निशा बांगरे : Pic - Social Media

Nisha Bangre Resigns: लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं की संख्या बढ़ती जा रही है। रविवार को कांग्रेस नेता निशा बांगरे ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। निशा बांगरे ने कांग्रेस से इस्तीफा देते हुए कहा कि पार्टी ने टिकट देने का वादा किया था मगर चुनाव आते ही वादाखिलाफी कर दी। निशा बांगरे ने मध्य प्रदेश कांग्रेस अधयक्ष जीतू पटवारी को अपना इस्तीफा सौंपा है।

कांग्रेस ने तोड़ा भरोसा – निशा बांगरे

पूर्व मध्य प्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी निशा बांगरे ने कांग्रेस से इस्तीफा देते हुए कहा, ‘चुनाव से पहले कांग्रेस ने मुझे लोकसभा में टिकट देने का भरोसा दिलाया था, लेकिन टिकट नहीं दिया। उन्होंने कहा कि इससे पहले कांग्रेस ने उन्हें विधानसभा में भी टिकट देने की बात कही थी और तब भी टिकट नहीं दिया था। कांग्रेस ने उनके साथ बार-बार वादाखिलाफी की। इसलिए अब उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसाल किया है।’

महिला विरोधी है कांग्रेस – निशा बांगरे

कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद निशा बांगरे ने पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिला विरोधी पार्टी है। पार्टी में महिलाओं के लिए जगह नही है। काबिलियत होने के बाद भी कांग्रेस महिलाओं को टिकट नहीं देती है।

बाबा साहेब का भी किया था अपमान

पूर्व एसडीएम निशा बांगरे ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, ‘कांग्रेस ने बाबा साहेब अंबेडकर जी का अपमान किया था। कांग्रेस ने बाबा साहेब को भी टिकट नहीं दिया था। कांग्रेस ने तब भी न्याय नहीं किया था और अभी भी यह पार्टी न्याय से कोसों दूर है। कांग्रेस बाबा साहेब के सिद्धांतों पर नहीं चलना चाहती है। इसलिए मुझे टिकट नहीं दिया।’ उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने उन्हें इसलिए टिकट नहीं दिया क्योंकि वह बाबा साहेब के सिद्धांतों पर चलकर देश सेवा करना चाहती थी। कांग्रेस ने उनकी इस योग्यता को उनकी अयोग्यता मान लिया।

Seema Pal
ABOUT THE AUTHOR

Seema Pal

Seema Pal is a Journalist and former Anchor. As Author, She is produced a good content. She has 4 years of experience in Media as news writer. Along with entertaining, She has a good grip in politics

Next Story