Bihar CM पद छोड़ते ही ‘गायब’ हो गए Nitish Kumar? पब्लिक लाइफ से क्यों दूर हुए ‘सुशासन बाबू’?

Nitish Kumar: बिहार सियासत में में लंबे समय तक मुख्य भूमिका निभाने वाले नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल 2026 को मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।

Shishumanjali kharwar
Published on: 31 May 2026 8:43 AM IST
Nitish Kumar
X

Nitish Kumar

Nitish Kumar: बिहार सियासत में में लंबे समय तक मुख्य भूमिका निभाने वाले नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल 2026 को मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। नीतीश कुमार ने सीएम पद से इस्तीफा देकर दो दशक से अधिक लंबे कार्यकाल का अंत कर दिया। उनके इस्तीफे के बाद एनडीए ने सम्राट चौधरी को बिहार का नया मुख्यमंत्री बनाया। वहीं, नीतीश कुमार अब राज्यसभा सांसद के रूप में राजनीति की नई पारी की शुरूआत कर रहे हैं। हालांकि जब नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था।

उस समय उन्होंने कहा था कि नई सरकार राज्य का कामकाज संभालेगी। वह उन्हें पूरा सहयोग तथा मार्गदर्शन देते रहेंगे। इसके बाद वह कई बार सम्राट चौधरी के साथ नजर भी आए। लेकिन नीतीश कुमार के अचानक बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने को लेकर सियासी गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। विपक्षी नेताओं ने सवाल उठाया कि जिस नेता ने वर्षों तक सत्ता में बने रहने के लिए कई बार राजनीतिक गठबंधन बदले। उस नेता ने अचानक क्यों मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया। इस्तीफे को लेकर दबाव डाले जाने के भी अटकलें भी सामने आईं।

इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार की सक्रियता हुई कम!

बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने और फिर राज्यसभा सांसद की शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार की सार्वजनिक सक्रियता काफी कम हो गयी है। पहले जहां वह लगभग हर दिन किसी सरकारी कार्यक्रम, शिलान्यास या जनसभा में नजर आ ही जाते थे, वहीं अब उनकी सार्वजनिक मौजूदगी सीमित हो गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भी नीतीश कुमार की गतिविधियां पहले की तुलना में काफी कम हो गई हैं। नीतीश कुमार के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स की बात करें तो हाल के दिनों में कुछ चुनिंदा पोस्ट ही देखने को मिलती हैं। जिनमें एक पोस्ट मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ मुलाकात की।

सार्वजनिक उपस्थिति कम होने की एक बड़ी वजह नई भूमिका

इसके साथ ही कुछ पोस्ट नेताओं को जन्मदिन, पुण्यतिथि और अन्य अवसरों पर शुभकामनाएं देने से संबंधित हैं। पहले की तरह सरकारी कार्यक्रमों और विकास परियोजनाओं से जुड़ी नियमित पोस्ट अब नीतीश कुमार के सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर नहीं आ रहे हैं। हालांकि जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर नीतीश कुमार की पार्टी नेताओं और विधायकों के साथ बैठकों की तस्वीरें हैं। इसके बावजूद जेडीयू नेता नीतीश कुमार की सियासी सक्रियता से जुड़े अपडेट अब बेहद सीमित हैं। पार्टी के अधिकांश पोस्ट पुराने भाषणों, तस्वीरों और वीडियो पर आधारित दिखाई देते हैं।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सार्वजनिक उपस्थिति कम होने की एक बड़ी वजह उनकी नई भूमिका भी है। मुख्यमंत्री होने पर उन्हें राज्यभर में विकास कार्यों का उद्घाटन, समीक्षा बैठकें और सरकारी कार्यक्रमों में शामिल होना पड़ता था। राज्यसभा सांसद होने के कारण उनकी जिम्मेदारियां पहले की तुलना में सीमित हो गए हैं। यही वजह है कि नीतीश कुमार पूर्व की अपेक्षा कम सार्वजनिक मंचों पर दिखाई दे रहे हैं।

Shishumanjali kharwar
ABOUT THE AUTHOR

Shishumanjali kharwar

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story