भाषा से नफरत नहीं होनी चाहिए.. CM नायडू ने विरोध करने वालों को दी सीख

CM Chandrababu Naidu: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि किसी भी भाषा से नफरत नहीं होनी चाहिए।

Shishumanjali kharwar
Published on: 17 March 2025 12:04 PM
CM Chandrababu Naidu
X

CM Chandrababu Naidu

CM Chandrababu Naidu: परिसीमन और भाषा को लेकर इन दिनों केंद्र और तमिलनाडु सरकार के बीच तनातनीं का माहौल बना हुआ है। तमिलनाडु की स्टालिन सरकार ने केंद्र पर भाषा को थोंपने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही दक्षिण के कई राज्यों ने भी हिंदी भाषा के प्रति विरोध जताया है। अब इस विवाद पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने कहा कि किसी भी भाषा से नफरत नहीं होनी चाहिए।आंध्र प्रदेष के सीएम ने कहा कि हिंदी दिल्ली में संचार के लिए बेहद उपयोगी है। साथ ही उन्होंने कहा कि हिंदी और अंग्रेजी भाषा दोनों का महत्व है। इसीलिए दोनों ही भाषाओं को सीखना चाहिए।

साथ ही सीएम चंद्रबाबू नायडू ने यह भी कहा कि हिंदी राष्ट्रीय तो अंग्रेजी अंतरराष्ट्रीय भाषा है। कई देशों में अब भारतीय जा रहे हैं। ऐसे में आजीविका के लिए कोई भी भाषा को सीखा जा सकता है। लेकिन इस यह अर्थ नहीं है कि हम मातृभाषा ही भूल जायें। उन्होंने सलाह देते हुए कहा कि कोई भी भाषा संचार का माध्यम होती है। इसीलिए यह याद रखना चाहिए कि ज्यादा भाषाएं सीखना बेहद अच्छा है।

भाषा विवाद पर पवन कल्याण ने भी दी थी प्रतिक्रिया

इससे पूर्व बीते दिनों आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण ने भाषा विवाद को लेकर तमिलनाडु के नेताओं की कड़ी आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि राज्य में कथित तौर पर हिंदी थोंपने का आरोप पाखंड है। उन्होंने कहा कि ऐसे नेता हिंदी भाषा का तो विरोध करते हैं। लेकिन वित्तीय लाभ कमाने के लिए तमिल फिल्मों को हिंदी में ही डब कराते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह कभी भी हिंदी भाषा का विरोध नहीं करते हैं।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!