TRENDING TAGS :
'ऑपरेशन सिंदूर' के खौफ में जी रहा पाकिस्तान... भारतीय अकाउंट्स पर ISI की पैनी नजर, RAW एजेंट का बड़ा खुलासा
Operation Sindoor News: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान में खौफ, ISI कर रही भारतीय व बलूच अकाउंट्स की निगरानी। बढ़ा भारत-पाक तनाव और सुरक्षा सतर्कता।
Operation Sindoor News
Operation Sindoor News: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद से पाकिस्तान और उससे जुड़े आतंकी संगठनों में बेचैनी साफ नजर आ रही है। हालात ऐसे बताए जा रहे हैं कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) अब भारतीय और बलूच सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लगातार नजर रख रही है। पूर्व रॉ एजेंट लकी बिष्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दावा किया कि मई 2025 में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तान की घबराहट पहले ही सामने आ चुकी थी। उन्होंने कहा कि उस समय DG ISPR अहमद शरीफ चौधरी खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स का जिक्र कर रहे थे, जो पाकिस्तान के भीतर की स्थिति को उजागर कर रहे थे।
सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी
लकी बिष्ट के अनुसार, ISI की ‘DG Technical’ यूनिट और ISPR की ‘ब्रावो डिवीजन’ चौबीसों घंटे ऐसे अकाउंट्स की निगरानी कर रही हैं, जो पाकिस्तान और बलूचिस्तान से जुड़ी जानकारी साझा करते हैं। उनका कहना है कि यह कदम पाकिस्तान की घटती हिम्मत और बढ़ते डर को दर्शाता है, क्योंकि अब सूचना के प्रसार को नियंत्रित करना उनके लिए चुनौती बन गया है।
बलूचिस्तान में बढ़ता असंतोष
बलूचिस्तान लंबे समय से असंतोष और संघर्ष का केंद्र रहा है। यहां के स्थानीय लोगों की आवाजें जब सोशल मीडिया के जरिए अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचती हैं, तो पाकिस्तान की संस्थाएं उन्हें दबाने की कोशिश करती हैं। यही कारण है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म अब उनके लिए एक बड़ा ‘खतरा’ बनते जा रहे हैं।
पहलगाम हमले के बाद कार्रवाई
22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत के बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया। इस अभियान के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में स्थित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। सेना के मुताबिक, इन हमलों में 100 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए।
भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव
भारतीय सेना ने इस दौरान केवल आतंकवादी ठिकानों को ही निशाना बनाया और किसी भी नागरिक या सैन्य ठिकाने पर हमला नहीं किया। इसके बावजूद पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई की कोशिश की, जिसमें भारतीय सैन्य और नागरिक ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की गई। हालांकि, भारत की वायु रक्षा प्रणाली ने इन हमलों को नाकाम कर दिया। जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचाया। रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान की एयर डिफेंस प्रणाली को गंभीर क्षति हुई और वह अपने कई एयरबेस की रक्षा करने में भी विफल रहा।


