×

पाकिस्तान ने भारत पर किया बड़ा हमला, निशाने पर थे सैनिक, कई घरों को नुकसान

प्राप्त  जानकारी के अनुसार पाकिस्तान नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर लगातार सीज फायर का उल्लंघन करते आ रहा है। इस साल सीज फायर की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं।

Newstrack
Published on: 12 Nov 2020 6:29 AM GMT
पाकिस्तान ने भारत पर किया बड़ा हमला, निशाने पर थे सैनिक, कई घरों को नुकसान
X
भारतीय सेना से जुड़े सूत्रों के मुताबिक इस साल छह अक्टूबर तक एलओसी और आईबी पर पाकिस्तान ने 3589 बार सीज फायर का उल्लंघन किया है।

जम्मू: इस वक्त की बड़ी खबर जम्मू कश्मीर से आ रही है। यहां लगातार पांचवें दिन पाकिस्तानी सेना ने राजौरी और पुंछ जिले में सीजफायर का उल्लंघन किया है।

उन्होंने सुबह करीब नौ बजे राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर और पुंछ जिले के शाहपुर, किरनी और कस्बा सेक्टरों में एलओसी पर मोर्टार दागे हैं।

इस गोलाबारी में एक धर्मस्थल समेत कई घर घर बुरी तरह से डैमेज हो गये हैं। भारतीय सेना भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी हो रही है।

Indian Army पाकिस्तान ने भारत पर किया बड़ा हमला, निशाने पर थे सैनिक, कई घरों को नुकसान (फोटो:सोशल मीडिया)

ये भी पढ़ें…टूटेगा विश्व रिकार्ड: 5 लाख 51 हजार दीपों से जगमगाएगी रामनगरी, दिखेगा भव्य दृश्य

भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के इलाके के लोग बेहद डरे हुए हैं। कसबा, किरनी और शाहपुर सेक्टर में पाकिस्तान की गोलाबारी का लगातार ये पांचवां दिन है।

पाकिस्तान ने हमारी अग्रिम चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया है। इस दौरान एक मवेशी भी घायल हो गया।

भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी सेना पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा रही है। कई घंटों की गोलाबारी से इलाके में डर का माहौल है।

बता दें कि मंगलवार रात को साढ़े 10 बजे के करीब पाकिस्तानी रेंजर्स ने हीरानगर सेक्टर में बीएसएफ की सतपाल, करोल कृष्णा, गुरनाम पोस्ट के साथ मनियारी और सपालवां गांवों पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया।

यह गोलाबारी भीके चक, करोल पंगा, चक सामां पोस्ट से की गई थी। गोलाबारी में मनियारी के मोहनलाल की एक गाय मोर्टार के छर्रे लगने से जख्मी हो गई।

वहीं सपालवां में एक धर्मस्थल को नुकसान पहुंचा। इसके अलावा इसी गांव के राम पाल, दर्शन कुमार, वैष्णो भगत और दर्शन कुमार के घरों को भी क्षति हुई है। कई मोर्टार शेल खेतों में गिरे। बीएसएफ ने भी पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का करारा जवाब दिया है।

ये भी पढ़ें: नौकरियां ही नौकरियां: योगी देंगे इनको नियुक्ति पत्र, यूपी में खुशी की लहर

jammu army पाकिस्तान ने भारत पर किया बड़ा हमला, निशाने पर थे सैनिक, कई घरों को नुकसान(फोटो:सोशल मीडिया)

पाकिस्तान ने छह अक्तूबर तक 3589 बार की गोलाबारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार पाकिस्तान नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर लगातार सीज फायर का उल्लंघन करते आ रहा है। इस साल सीज फायर की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं।

भारतीय सेना से जुड़े सूत्रों के मुताबिक इस साल छह अक्टूबर तक एलओसी और आईबी पर पाकिस्तान ने 3589 बार सीज फायर का उल्लंघन किया है। जबकि वर्ष 2019 में सीज फायर का आंकड़ा 3168 था।

यह भी पढ़ें: सोने में भारी गिरावट: सस्ता हुआ धनतेरस से पहले, चांदी के भी गिर गए दाम

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Newstrack

Newstrack

Next Story