TRENDING TAGS :
Passport Fee Hike: विदेश जाने वालों को बड़ा झटका! 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना हुआ 2000 रुपये तक महंगा
Passport Fee Hike: 1 जुलाई 2026 से पासपोर्ट और उससे जुड़ी सेवाओं की फीस में बड़ा बदलाव होगा। नए नियम लागू होने के बाद पासपोर्ट बनवाना और रिन्यू कराना 2,000 रुपये तक महंगा पड़ सकता है।
Passport Fee Hike: केंद्र सरकार ने पासपोर्ट और उससे संबंधित सेवाओं की फीस में बड़ा संशोधन किया है। यह बदलाव ऐसे समय में किया गया है, जब देशभर में पासपोर्ट को नागरिकता के प्रमाण के रूप में मान्यता दिए जाने को लेकर चर्चा जारी है। विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट (संशोधन) नियम, 2026 जारी करते हुए घोषणा की है कि नए नियम अगले महीने से प्रभावी होंगे।
नए प्रावधानों के तहत 1 जुलाई 2026 से पासपोर्ट बनवाने, उसका नवीनीकरण (रिन्यूअल) कराने और अन्य संबंधित सेवाओं के लिए संशोधित शुल्क लागू होंगे। इस बदलाव के बाद पासपोर्ट बनवाने की लागत कुछ मामलों में 2,000 रुपये तक बढ़ सकती है।
सरकार ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी है। नई व्यवस्था लागू होने के साथ ही पासपोर्ट नियम, 1980 के तहत निर्धारित पुरानी शुल्क सूची (शेड्यूल-IV) को समाप्त कर नई शुल्क सूची लागू की जाएगी। विदेश मंत्रालय के अनुसार, 1 जुलाई 2026 से देशभर में सभी पासपोर्ट सेवाओं पर नई फीस लागू हो जाएगी।


