छठ पूजा के दौरान गंगा में बड़ा हादसा! पटना के मिर्जापुर घाट पर 4 युवक डूबे, एक को बचाया गया, 3 लापता

Patna Chhath Puja Accident: पटना के मिर्जापुर घाट पर छठ पूजा के दौरान गंगा में बड़ा हादसा हो गया। स्नान और अर्घ्य देने पहुंचे चार युवक डूब गए। एक युवक को सुरक्षित बचाया गया, जबकि तीन की तलाश जारी है।

Aditya Kumar Verma
Published on: 15 Nov 2026 5:44 PM IST
Patna Chhath Puja Accident
X

Patna Chhath Puja Accident

Patna Chhath Puja Accident: बिहार की राजधानी पटना में छठ महापर्व (Chhath Puja) के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पटना सिटी के दीदारगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मिर्जापुर घाट (Mirzapur Ghat) पर रविवार को गंगा नदी (Ganga River) में चार युवक डूब गए। बताया जा रहा है कि सभी युवक छठ पूजा के दौरान गंगा में स्नान करने या अर्घ्य देने के लिए घाट पर पहुंचे थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। घटना के बाद घाट पर अफरातफरी मच गई।

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों और गोताखोरों ने बिना देर किए राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। इस दौरान एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि तीन अन्य युवक अब भी लापता हैं।

गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, घटना रविवार को पटना सिटी के दीदारगंज थाना क्षेत्र स्थित मिर्जापुर घाट की है। छठ महापर्व के दौरान गंगा नदी में स्नान करने या अर्घ्य देने पहुंचे चार युवक अचानक गहरे पानी में चले गए।

पानी की गहराई अधिक होने के कारण चारों युवक डूबने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही घाट पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत युवकों को बचाने की कोशिश शुरू कर दी।

एक युवक को सुरक्षित निकाला, तीन की तलाश जारी

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोर और मौके पर मौजूद लोग बचाव कार्य में जुट गए। तत्काल कार्रवाई करते हुए एक युवक को गंगा नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

बाहर निकाले गए युवक की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। हालांकि, बाकी तीन युवक गहरे पानी में लापता हैं। काफी तलाश के बावजूद उनका अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

घाट पर मची अफरातफरी

छठ महापर्व के दौरान हुए इस हादसे के बाद मिर्जापुर घाट पर अफरातफरी का माहौल बन गया। एक तरफ स्थानीय लोग बचाव कार्य में जुटे रहे, तो दूसरी तरफ तीन लापता युवकों को लेकर चिंता बनी हुई है।

फिलहाल इस हादसे में एक युवक को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि तीन अन्य युवकों का कोई पता नहीं चल पाया है। उनकी तलाश के लिए स्थानीय गोताखोरों और लोगों की ओर से बचाव कार्य जारी है।

Aditya Kumar Verma
ABOUT THE AUTHOR

Aditya Kumar Verma

Content Writer Mail ID - adityakumarverma993@gmail.comadityakumarverma993@gmail.com

आदित्य कुमार वर्मा उत्तर प्रदेश के पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने भारतीय राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य और मानवीय सरोकारों से जुड़ी खबरों की व्यापक रिपोर्टिंग की है। उनके पास मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री है और वे रिपोर्टर, एंकर तथा सब-एडिटर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। साथ ही वो उत्तर प्रदेश की राजनीति, शासन-प्रशासन और नौकरशाही व्यवस्था की गहरी समझ रखते हैं। पत्रकारिता के अलावा उन्हें पुस्तकों का अध्ययन, लेखन, कविता-लेखन और पाठ और यात्राएं करना विशेष रूप से पसंद है। विभिन्न संस्कृतियों और समाजों को करीब से जानने-समझने की उनकी रुचि ने उनके दृष्टिकोण को व्यापक बनाया है, जिसका सकारात्मक प्रभाव उनकी लेखन शैली और रिपोर्टिंग में भी देखने को मिलता है।

Next Story