Fuel Price Hike: सुबह-सुबह आम जनता को बड़ा झटका, पेट्रोल-डीजल के साथ सीएनजी भी हुई महंगी, जानें रेट

Fuel Price Hike: 15 मई की सुबह आम लोगों के लिए महंगाई का एक और झटका लेकर आई है। पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए हैं, वहीं सीएनजी की कीमतों में भी इजाफा हुआ है।

Aditya Kumar Verma
Published on: 15 May 2026 8:19 AM IST
Fuel price hike
X

Image Source- Social Media

Fuel Price Hike: 15 मई की सुबह आम लोगों के लिए महंगाई का एक और झटका लेकर आई है। पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए हैं, वहीं सीएनजी की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। जिसके बाद अब रोजमर्रा के सफर और घरेलू बजट पर इसका सीधा असर पड़ने वाला है, क्योंकि अब लोगों को वाहन चलाने के लिए पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे।

दिल्ली में सीएनजी के दाम 2 रुपये बढ़े

यहाँ देश की राजधानी दिल्ली में सीएनजी की कीमत में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है। नई दरें लागू होने के बाद अब दिल्ली में सीएनजी 79 रुपये प्रति किलो हो गई है। इससे पहले लोग कम कीमत पर सीएनजी भरवा रहे थे, लेकिन अब बढ़े हुए दामों का असर ऑटो चालकों, कैब ड्राइवरों और निजी वाहन मालिकों पर साफ दिखाई देगा।

सीएनजी महंगी होने से उन लोगों की परेशानी भी बढ़ सकती है, जिन्होंने पेट्रोल और डीजल के बढ़ते खर्च से बचने के लिए सीएनजी वाहनों का विकल्प चुना था। अब उन्हें भी अतिरिक्त खर्च का सामना करना पड़ेगा।

मुंबई में भी बढ़ चुके हैं सीएनजी के दाम

गौरतलब हो कि राजधानी दिल्ली से पहले मुंबई में भी सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। वहां भी सीएनजी 2 रुपये प्रति किलो महंगी हुई थी। कीमत बढ़ने के बाद मुंबई में सीएनजी का रेट 82 रुपये से बढ़कर 84 रुपये प्रति किलो हो गई है।

असल में मुंबई में बढ़ी हुई नई कीमतें 14 मई से ही लागू कर दी गई थीं। इसके बाद अब दिल्ली में भी सीएनजी के दाम बढ़ने से आम लोगों की चिंता और बढ़ गई है।

पेट्रोल-डीजल महंगा होने से बढ़ेगी परेशानी

वहीं सीएनजी के साथ-साथ पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से आम आदमी के बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ना तय माना जा रहा है। रोजाना नौकरी, कारोबार और दूसरे कामों के लिए वाहन इस्तेमाल करने वाले लोगों को अब ज्यादा खर्च करना पड़ेगा।

दरअसल महंगाई के इस दौर में ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी सीधे तौर पर लोगों की जेब पर असर डालती है। खासतौर पर मध्यम वर्ग और रोज कमाने-खाने वाले लोगों के लिए यह बढ़ोतरी चिंता बढ़ाने वाली मानी जा रही है।

Aditya Kumar Verma

Aditya Kumar Verma

Mail ID - adityakumarverma993@gmail.com

आदित्य कुमार वर्मा न्यूजट्रैक में कंटेंट राइटर हैं। ये लगभग आठ वर्ष से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं और विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं।

Next Story