×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

Haryana: चुनावी मंच से विपक्ष पर गरजे PM मोदी, बोले- इंडिया गठबंधन का ढोल फट गया है

PM Modi in Haryana: प्रधानमंत्री मोदी ने आज हरियाणा के भिवानी में चुनावी जनसभा को संबोधित किया, जहां उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। पीएम ने कहा कि एक ओर आपका जांचा-परखा सेवक मोदी है। वहीं दूसरी ओर कौन है कोई अता पता नहीं है।

Aniket Gupta
Published on: 23 May 2024 9:41 AM GMT (Updated on: 23 May 2024 9:57 AM GMT)
Haryana: चुनावी मंच से विपक्ष पर गरजे PM मोदी, बोले- इंडिया गठबंधन का ढोल फट गया है
X

PM Modi in Haryana: लोकसभा चुनाव को लेकर देश में राजनीतिक माहौल काफी गरम है। पहले पांच चरणों के चुनाव समाप्त हो चुके हैं। दो चरणों का मतदान शेष है। तमाम राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने हिस्से की तैयारियों में जुटी हुई हैं। दलों के स्टार प्रचारक अलग-अलग राज्यों में जाकर चुनावी जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। इसी क्रम में आज पीएम मोदी हरियाणा दौरे पर हैं, जहां उन्होंने भिवानी में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में संबोधन के दौरान उन्होंने चुनावी मंच से विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

कर्ज चुकाने के लिए मोदी को और काम करना है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने भिवानी की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा सौभाग्य रहा कि हरियाणा की मिट्टी ने मुझे गढ़ा है। मैं यही पर रहता था, उस समय मनोहर लाल खट्टर संगठन का काम देखते थें। मैंने और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा में खूब खांक छानी है। यहां हमने माताओं-बहनों के हाथ का खाना भी खूब खाया है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि गर्मी के दिनों में एक ग्लास राबड़ी, मोटी-मोटी रोटी और एक प्याज सारी भूख मिटा देता था। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि हरियाणा के घी मक्खन का जोर आज पूरी दुनिया देख रही है। अभी मोदी को आपका कर्ज चुकाने के लिए बहुत काम करना है। हमारे हरियाणा को नई ऊंचाई पर लेकर जाना है। इसके लिए जरूरी है, फिर एक बार देश में मोदी सरकार आए।

यहां चलते फिरते लोग मुझे टोक सकते हैं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि ये देश का प्रधानमंत्री चुनने का चुनाव है। आप इस चुनाव के जरिए देश का प्रधानमंत्री नहीं बल्कि देश का भविष्य चुनेंगे। एक तरफ आपका जांचा-परखा सेवक मोदी है। वहीं दूसरी ओर कौन है कोई अता पता नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हरियाणा में 5000 लोग ऐसे मिल जाएंगे जो दूर से चिल्लाकर बोल देंगे ऐ मोदी जी यहां आओ… यानी हरियाणा के साथ मेरा अपनापन, हरियाणा ने जो प्यार दिया, इस कारण हरियाणा का मुझपर अधिकार है। चलते फिरते यहां के लोग मुझे टोक सकते हैं।

इंडिया गठबंधन का ढोल फट गया है: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे विपक्षी गठबंधन इंडिया पर हमला बोलते हुए कहा कि ये लोग घोर सांप्रदायिक हैं। घोर जातिवादी हैं। घोर परिवारवादी हैं। देश की जनता इंडिया अलायंस के इरादे पहले ही भांप चुकी है। इसलिए इनका ये हाल हुआ है। 5 चरणों के चुनाव में ही इंडिया गठबंधन का ढोल फट गया है। आपने देखा होगा कि तीसरे चरण के बाद इन्होंने रोना-धोना शुरू कर दिया। चुनाव आयोग आंकड़े क्यों नहीं देता है। आकड़ें देर से क्यों देता है। चुनाव आयोग ऐसा क्यों करता है। ऊधर ईवीएम बंद हो गया। अंत में पीएम मोदी ने कहा कि विपक्षियों ने अभी से ग्राउंड बनाना शुरू कर दिया कि पराजय का ठींकरा किसके सिर पर फोड़ा जाए।

Aniket Gupta

Aniket Gupta

Senior Content Writer

Aniket has been associated with the journalism field for the last two years. Graduated from University of Allahabad. Currently working as Senior Content Writer in Newstrack. Aniket has also worked with Rajasthan Patrika. He Has Special interest in politics, education and local crime.

Next Story