युवाओं को मिली पक्की सरकारी नौकरी! PM मोदी ने 51 हजार युवाओं को बांटे जॉब लेटर

PM Modi Rozgar Mela: पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए युवाओं को सरकारी नौकरी के लिए जॉइनिंग लेटर बांटे हैं।

Gausiya Bano
Published on: 26 April 2025 3:46 PM IST
pm modi distributes government job joining letter to youth in 15th rozgar mela
X

पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए युवाओं को दिए जॉब लेटर

PM Modi Rozgar Mela: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को 15वें रोजगार मेले के तहत 51,000 से ज्यादा युवाओं को जॉब लेटर बांटे हैं। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कई सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त 51,000 से ज्यादा युवाओं को पक्की सरकारी नौकरी के लेटर दिए। इस मौके पर पीएम मोदी ने युवाओं को संबोधित किया और बताया कि आगे युवाओं के लिए नए-नए अवसर आने वाले हैं।

पीएम मोदी ने क्या कहा?

पीएम मोदी ने 15वें रोजगार मेले कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, देश के युवाओं के लिए यह अभूतपूर्व अवसरों का समय है। हम यह लगातार देख रहे हैं कि देश में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ते रहें। मुंबई में विश्व दृश्य- श्रव्स और मनोरंजन शिखर सम्मेलन (WAVES) आयोजित होने वाला है। यह युवाओं के लिए वैश्विस मंच पर अपनी कला और योग्यता का प्रदर्शन करने का सुनहरा मौका होगा।

पीएम मोदी ने कहा, "आज भारत सरकार के अलग-अलग विभागों में युवाओं के नए दायित्वों की शुरुआत हो गई है। आपका दायित्व देश के आर्थिक तंत्र और आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करना है। देश में एडवांस इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण का है और मजदूरों के जीवन में मूलभूत बदलाव लाने का है। जब युवा देश के निर्माण का हिस्सा होते हैं, तो विकास की गति बढ़ जाती है और यह विश्व में अपनी अलग पहचान भी बनाता है।"

पीएम मोदी ने की देश की बेटियों की सराहना

पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान देश की बेटियों को भी सराहा है। उन्होंने कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही, जो गर्व की बात है। हमारी बेटियां दो कदम आगे चल रही हैं। नारीशक्ति ब्यूरोक्रेसी से लेकर स्पेस और साइंस जैसे क्षेत्रों में सफलता हासिल कर रहीं। इस साल की UPSC परीक्षा में भी बेटियों ने अपना परचम लहराया है। सरकार का ध्यान ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण पर भी है। बैंक सखी और कृषि सखी जैसी पहल की गई हैं, जिसके जरिए नए अवसर दिए जा रहे हैं।

बता दें कि देश का पहला रोजगार मेला 22 अक्टूबर 2022 को हुआ था, जिसमें युवाओं को 75 हजार से ज्यादा जॉइनिंग लेटर दिए गए थे।

Gausiya Bano
ABOUT THE AUTHOR

Gausiya Bano

Gausiya Bano is a Multimedia Journalist based in Lucknow, the capital city of Uttar Pradesh, currently serving as Desk In-Charge at Newstrack. She holds a postgraduate degree in Journalism from Makhanlal Chaturvedi National University, Bhopal, Madhya Pradesh. With over 2.5 years of experience, she has worked with leading organizations including Rajasthan Patrika and NewsBytes. She has expertise in news desk operations, reporting and digital journalism. At Newstrack She oversees content management, ensures editorial accuracy and coordinates with reporters to maintain high newsroom standards. Passionate about ethical reporting and adapting to the evolving media landscape, Gausiya Bano continues to grow as a dedicated and responsible journalist.

Next Story